N
डेस्क रिपोर्टर
जयपुर, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश के अलग अलग हिस्सों में बारिश का सिलसिला चल रहा है। इसी बीच राजस्थान में मानसून की झमाझम बारिश का दौर अभी भी जारी है। मौसम विभाग ने आने वाले तीन से चार दिन तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। इसके साथ ही कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावनायें भी जताई गई हैं। वहीं उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भारी से भारी बारिश होने की स्भावना जताई गई हैं। उड़ीसा और इसके आसपास के इलाके में कम दबाव का क्षेत्र बनने और मानसून के सक्रिय होने से राजस्थान में तेज बारिश का दौर अभी भी जारी है। वहीं बारिश होने से मौसम में ठंडक बनी हुई है.
उड़ीसा और इसके आसपास के हिस्सों में कम दबाव का क्षेत्र बनने और मानसून के सक्रिय होने से राजस्थान में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश होने से मौसम में ठंडक है। जयपुर में भी मौसम सुहावना है। बतादें कि, मंगलवार को प्रदेश के 25 जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है।
मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावनाएं। उन्होंने बताया कि पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। संभागवार देखें तो उदयपुर, कोटा और जोधपुर संभाग में कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। शर्मा के अनुसार, आने वाले 48 घंटों में उदयपुर संभाग में भारी से भारी बारिश होने के आसार है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

