शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Logo
National

मौसम विभाग की चेतावनी, आंध्र प्रदेश-ओडिशा तट पर है चक्रवाती तूफान का खतरा

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मौसम विभाग की चेतावनी, आंध्र प्रदेश-ओडिशा तट पर है  चक्रवाती तूफान का खतरा

मौसम विभाग की चेतावनी, आंध्र प्रदेश-ओडिशा तट पर है चक्रवाती तूफान का खतरा

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। जहां अभी देश के कई राज्य भीषण गर्मी से जूझ रहे है। इसी बीच दक्षिण अंडमान सागर पर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में तब्दील होते हुए नजर आ रहा है। इसके साथ ही यह आने वाले हफ्ते की शुरुआत तक आंध्र प्रदेश-ओडिशा के समुद्र तट तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इस बात की जा जानकारी अधिकारियों ने दी है।


वहीं मौसम विभाग ने इन आने वाले तूफान के बारे में बताया कि, दक्षिण अंडमान सागर और इससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में मौसम प्रणाली के उत्तर और पश्चिम की ओर बढ़ने संभावना है साथ ही शनिवार तक दबाव के क्षेत्र में बदलने की अनुमान लगाया गया हैं। वहीं रविवार शाम तक यह चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। 


बतादें कि, मौसम कार्यालय ने चक्रवाती तूफान के मद्देनजर अगले हफ्ते यानी मंगलवार से शुक्रवार तक पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश के छीटें पड़ने और कई जगह भारी बारिश होने की चेतावनी जाहिर की है। ओडिशा सरकार के मुताबिक, मौसम पर लगाएं गाए पूर्वानुमानको देखते हुए आपदा मोचन बल और दमकल सेवाओं को तैयार रहने की बात कही है। इस क्षेत्र में पिछली तीन गर्मियों में चक्रवाती तूफान आ चुके है। ओडिशा में साल 2021 में ‘यास’, तो 2020 में ‘अम्फान’ और 2019 में ‘फानी’ नाम के तूफान आए थे।  


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें