21 साल बाद भारत की हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। यह अवार्ड भारतीय महिला को 21 साल के बाद मिला है। इससे पहले 1994 में सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स का क्राउन अपने नाम किया था। जिसके बाद 2000 में बॉलीवुड की एक्ट्रेस लारा दत्ता को ये खिताब मिला था। अब साल 2021 की मिस यूनिवर्स की प्रतियोगिता में पंजाब की 21वर्ष की हरनाज ने ये खिताब जीत कर अपने नाम कर लिया है। 70वीं मिस यूनिवर्स 2021 प्रतियोगिता इस साल इजराइल के इलियट में आयोजित हुई थी।
इसे भी पढ़े : ऑस्ट्रिया में लॉकडाउन के खिलाफ 44 हजार लोगों ने किया प्रदर्शन
हरनाज संधू ने इस प्रतियोगिता में दक्षिण अफ्रीका की 24 वर्षीय लालेला मसवाने और पराग्वे की 22 वर्षीय नादिया फरेरा को हराया है। ये दोनों हरनाज संधू के साथ दूसरे और तीसरे पायदान पर खड़ी हुई थी। हरनाज की इस जीत से पूरे देश में खुशी की लहर छा गई है। हर कोई उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहा है। पर हरनाज के लिए यह जीतना इतना भी आसान नहीं था। फिर भी उन्होंने पूरी लगन और समझदारी के साथ ये खिताब अपने नाम किया।
इसे भी पढ़े : हाथों में नहीं रचती है मेहंदी? तो आजमाएं इन टिप्स को, मेहंदी होगी डार्क
मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद हरनाज संधू ने एक वीडियो शेयर करते हुए एक बयान दिया। इस वीडियो में आप साफ देख सकते है की हरनाज को मिस यूनिवर्स 2021 का क्राउन पहनाया जा रहा है। और हरनाज काफी खुश नजर आ रही हैं। इस वीडियो में हरनाज बोलती हैं, “ आप सभी को नमस्ते, सत श्री अकाल, पहले दिन से ही मुझे सपोर्ट करने के लिए और मुझ पर यकीन रखने के लिए आप सभी का धन्यवाद, अब यूनिवर्स को बचाने का समय आ गया है। तो चलिए साथ में बचाते हैं। थैंक यू और लव यू.”
इसे भी पढ़े : मप्र पंचायत चुनाव : पहले और दूसरे चरण के लिए आज से भरे जाएंगे नामांकन
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

