गुरुवार, 23 अप्रैल 2026
Logo
National

मोदी 3.0 का पहला बजट हुआ पेश, वित्त मंत्री के इस बजट में क्या रहा खास, पढ़िए विस्तार से

23 जुल, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मोदी 3.0 का पहला बजट हुआ पेश, वित्त मंत्री के इस बजट में क्या रहा खास, पढ़िए विस्तार से

मोदी 3.0 का पहला बजट हुआ पेश, वित्त मंत्री के इस बजट में क्या रहा खास, पढ़िए विस्तार से

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लगातार अपना सातवां बजट पेश किया। इस बजट में वित्त मंत्री ने संसद में बड़े-बड़े ऐलान किए। मोबाइल फोन सस्ते होंगे, हायर एजुकेशन के लिए 10 लाख का लोन मिलेगा। NPS वात्सल्य लॉन्च की गई है और बिहार के लिए कई बड़ी योजनाओं का ऐलान इस बजट में किया गया है। उन्होंने महिलाओं व युवाओं के साथ नई टैक्स स्कीम चुनने वालों को डबल तोहफा भी दिया है। मोबाइल फोन और सोना-चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटा दी गई है। 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप कराने का प्रस्ताव रखा है। इस तरह के कई बड़े ऐलान है जो वित्त मंत्री ने किए हैं। कैंसर की दवाओं को सीमा शुल्क से छूट दी गई हैं। इन दवाओं से कस्टम ड्यूटी हटा दी गई है।  


इन 9 प्रथमिक्ताओं पर फोकस 

निर्मला सीतारमण ने कहा कि इस बजट में हर वर्ग को ध्यान में रखकर पर्याप्त अवसर सृजन करने के मद्देनजर 9 प्राथमिकताओं पर निरंतर प्रयास करने का परिकल्पना की गई है। 

कृषि में उत्पादकता और लचीलापन 

रोजगार और कौशल 

समावेशी मानव संसाधन विकास और सामाजिक न्याय

विनिर्माण और सेवाएँ 

शहरी विकास 

ऊर्जा सुरक्षा 

बुनियादी ढांचा 

नवाचार, अनुसंधान और विकास 

अगली पीढ़ी के सुधार


बजट में क्या हैं खास 

महिलाओं की खरीदी संपत्ति पर कम होगी स्टाम्प ड्यूटी।

सोना-चांदी पर 6 प्रतिशत और प्लैटिनल पर कस्टम ड्यूटी 6.5 प्रतिशत घट गई है।

मोबाइल फोन और पार्टस पर कस्टम ड्यूटी 15% घटा दी है।

5 सालों में 20 लाख युवाओं का कौशल विकास

उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपये तक का कर्ज

3 करोड़ अतिरिक्त घर पीएम आवास योजना ग्रामीण और शहरी

महिलाओं और लड़कियों को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं के लिए 3 लाख करोड़ रुपये

उत्तर पूर्व क्षेत्र में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की 100 से अधिक शाखाएं स्थापित की जाएंगी

पोलावरम सिंचाई परियोजना का समापन

महिलाओं और लड़कियों को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं के लिए 3 लाख करोड़ रुपये 

पूर्वोत्तर क्षेत्र में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की 100 से अधिक शाखाएं स्थापित की जाएंगी

राष्ट्र की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पोलावरम सिंचाई परियोजना का समापन

महिलाओं की खरीदी संपत्ति पर कम होगी स्टाम्प ड्यूटी


नई टैक्स व्यवस्था में छूट

3 लाख रुपये तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं.

3 लाख से 7 लाख रुपये तक की इनकम पर 5 प्रतिशत टैक्स

7-10 लाख रुपये तक की इनकम पर 10 प्रतिशत टैक्स

10-12 लाख रुपये तक की इनकम पर 15 प्रतिशत टैक्स

12-15 लाख रुपये तक की इनकम पर 20 प्रतिशत टैक्स

15 लाख से ऊपर इनकम पर 30 प्रतिशत टैक्स


करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप कराएगी सरकार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट पेश करते हुए कहा, 'सरकार 500 शीर्ष कंपनियों में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करेगी। इसके लिए एक योजना शुरू करेगी, जिसके तहत 5000 रुपये प्रति माह इंटर्नशिप भत्ता और 6000 रुपये की एकमुश्त सहायता राशि दी जाएगी।'


उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपये तक का लोन देगी सरकार

शिक्षा ऋण पर वित्त मंत्री सीतारमण का कहना है, "सरकार घरेलू संस्थानों में उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपये तक के ऋण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।" घरेलू संस्थानों में उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपये तक के ऋण पर प्रतिवर्ष 1 लाख छात्रों को सीधे तौर पर ऋण राशि के 3% की वार्षिक ब्याज छूट वाले ई-वाउचर दिए जाएंगे।


रोजगार से जुड़े प्रोत्साहन के लिए 3 योजनाएं

वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा, 'हमारी सरकार प्रधानमंत्री पैकेज के हिस्से के रूप में रोजगार से जुड़े प्रोत्साहन के लिए तीन योजनाएं लागू करेगी। ये ईपीएफओ में नामांकन पर आधारित होंगी और पहली बार काम करने वाले कर्मचारियों की पहचान और कर्मचारियों और नियोक्ताओं को समर्थन पर ध्यान केंद्रित करेंगी।'


युवाओं के लिए 5 योजनाओं की घोषणा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 4 करोड़ से अधिक युवाओं के लिए शिक्षा और कौशल के लिए 2 लाख करोड़ रुपये की पांच योजनाओं की घोषणा की।


1 करोड़ किसानों को प्राकृतिक खेती में शामिल करने का लक्ष्य

वित्त मंत्री ने कहा, '32 क्षेत्रीय और बागवानी फसलों की नई 109 उच्च उपज वाली और जलवायु लचीली किस्में किसानों द्वारा खेती के लिए जारी की जाएंगी। अगले 2 वर्षों में, 1 करोड़ किसानों को प्रमाणन और ब्रांडिंग द्वारा समर्थित प्राकृतिक खेती में शामिल किया जाएगा।'


कृषि के लिए 1.52 लाख करोड़ का बजट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने बजट भाषण में बताया कि इस साल कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के लिए 1.52 लाख करोड़ रुपये प्रस्तावित है।


ग्लोबल चुनौतियां के बारे में जिक्र किया

बजट कार्यवाही शुरू होने के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ग्लोबल चुनौतियां के बारे में जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ग्लोबल चुनौतियां होने के बावजूद दुनियाभर में भारत की अर्थव्यवस्था चमक रही है। कृषि के क्षेत्र में अनुसंधान और नई टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया जा रहा है। जिसके जरिए स्टोरेज और मार्केटिंग को सहारा देकर आत्मनिर्भरता पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। 


बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीताराम ने कहा कि देश में मोदी सरकार लगातार तीसरी बार सत्ता में आई है। देश के महंगाई दर में लगातार कमी देखी जा रही है। वित्त मंत्री ने कहा कि साल 2024-2024 का बजट गरीब, महिला, युवा और अन्नदाताओं पर केंद्रीत है। 


संसद में जारी बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई बातों का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था में बढ़ोतरी आ रही है। देश में महंगाई दर कंट्रोल में है। मोदी 3.0 सरकार का बजट गरीब, महिला, युवा और अन्नदाताओं पर केंद्रित है। बजट में रोजगार और स्किल पर फोकस किया गया है। इसके अलावा बजट में युवाओं के लिए 2 लाख करोड़ का प्रावधान रख गया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें