मंगलवार, 05 मई 2026
Logo
National

मोदी जी ने 40 साल से केवल और केवल देश की जनता के लिए काम किया : अमित शाह

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मोदी जी ने 40 साल से केवल और केवल देश की जनता के लिए काम किया : अमित शाह

मोदी जी ने 40 साल से केवल और केवल देश की जनता के लिए काम किया : अमित शाह

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली। एक टीवी चैनल के इंटरव्यू में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा की, जब से हमारी पार्टी बनी है, आजादी के बाद से भारतीयों के सपने ही हमारा राजनीतिक एजेंडा रहे हैं। लोगों ने उस भारत के लिए अपने जीवन का बलिदान नहीं दिया जो गरीब है, असुरक्षित है या दुनिया में उसकी कोई हैसियत नहीं है। सशक्त और समृद्ध भारत के सपने के लिए लोग शहीद हुए।  वह सपना भारत के लिए हमारा मिशन और दृष्टिकोण था, है और रहेगा।


उन्होंने कहा, पिछले 10 वर्षों में मोदी जी ने जो काम किया है, उसके प्रति लोगों के मन में अपार प्यार और सम्मान है। मैंने भारत के 136 जिलों का दौरा किया है। हमने जो देखा है उसके आधार पर, हम आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा के लिए 370 सीटों का आत्मविश्वास से लक्ष्य रख रहे हैं। मैं अपने नागरिकों से अनुरोध करना चाहता हूं कि वे हमें 400 से अधिक सीटों का आशीर्वाद दें और अपने लिए एक स्थिर सरकार बनाएं।


उन्होंने कहा, ओछी बातें करके देश की राजनीति के स्तर को गिराने का काम जो लोग कर रहे हैं, हर बार उन्हें जनता उसका जवाब दे रही है। मैंने मोदी जी को बहुत करीब से देखा है, बहुत समय से उनके साथ काम किया है। लालू जी ने एक मायने में सही ही कहा है कि मोदी जी का कोई परिवार नहीं है। क्योंकि जिनका परिवार होता है, वो बेटे-बेटियों को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनाने का प्रयास करता है। लेकिन मोदी जी ने 40 साल से केवल और केवल देश की जनता के लिए काम किया है। 23 साल से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री रहने के बाद भी मैंने उन्हें छुट्टी लेते हुए नहीं देखा है। सुबह 5 बजे से रात के 1 बजे तक अहर्निश काम करते हुए मैंने मोदी जी को देखा है।


गृह मंत्री ने कहा, लोकतंत्र में हर चीज का जवाब जनता देती है, जनता सब देखती है। बंगाल में किसी के घर से 52 करोड़ रुपये मिलते हैं, झारखंड में 355 करोड़ रुपये कैश मिलते हैं और ये कहते हैं कि हम पर एक्शन मत लो। मैं आपको बताना चाहता हूं कि UPA सरकार के खिलाफ 40 केस UPA को ही रजिस्टर करने पड़े थे। लेकिन वास्तविकता ये है कि 12 लाख करोड़ के घपले घोटाले कर के अपने घर भर कर बैठे हुए लोग जांच से डरते हैं और इसीलिए एजेंसियों का हौवा खड़ा करते हैं।


शाह ने कहा, 23 साल से नरेन्द्र मोदी जी सत्ता में हैं, मुख्यमंत्री भी रहे और प्रधानमंत्री भी रहे, 10 साल से केंद्र में हमारी सरकार है। लेकिन 4 आने का भी आरोप मोदी जी पर हमारे विरोधी भी नहीं लगा सकते। हमने पारदर्शिता से शासन किया है। उन्होंने कहा, जहां तक संदेशखाली का सवाल है। मैं मानता हूं कि संदेशखाली की घटनाओं में बंगाल के शासन को 100% एक्सपोज कर दिया है। एक महिला मुख्यमंत्री के राज में जिस तरह से धर्म के आधार पर महिलाओं का शोषण हुआ है, वो असहनीय है। हम इसके खिलाफ लड़ेंगे और बंगाल में परिवर्तन लेकर रहेंगे।


उन्होंने कहा, बंगाल एक सीमावर्ती राज्य है। हम सब जानते हैं कि घुसपैठ की समस्या अब अगर किसी राज्य में सबसे ज्यादा बची है, तो वो बंगाल में बची है। मैं तथ्यों के आधार पर देश की जनता को बता रहा हूं कि बंगाल में जो घुसपैठ होती है, वो स्टेट स्पांसर घुसपैठ है। अपनी राजनीति और वोटबैंक को बढ़ाने के लिए वहां राष्ट्रीय सुरक्षा को ताक पर रखा जा रहा है। उन्होंने कहा, देश को बंगाल के साथ खड़े रहने की जरूरत है। वहां गंभीर समस्या है। बंगाल में भी जागरूकता आई है। पिछली बार हम वहां 18 सीट जीते, इस बार हम 25 का आंकड़ा पार करके पूर्णता की ओर आगे बढ़ रहे हैं। पहले वहां हमारे 2 विधायक थे, अब 77 विधायक हैं। हम मजबूत विपक्ष के रूप में अपनी भूमिका अदा कर रहे हैं।


उन्होंने कहा, बंगाल में जो शासन है, वो भ्रष्टाचारी है, धर्म के आधार पर तुष्टिकरण करने वाला शासन है, अन्यायी शासन है। देश की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है कि वहां परिवर्तन हो और भाजपा वहां संघर्ष कर रही है। मैं बंगाल की जनता से भी विनती करता हूं कि आप हमारा समर्थन कीजिए। मोदी जी के नेतृत्व में मजबूत प्रतिनिधित्व बंगाल से एक बार भेजिए। हम बंगाल को फिर से सोनार बांग्ला बनाना चाहता हैं।


उन्होंने कहा, दुर्भाग्य की बात है कि UCC को धर्म के साथ जोड़कर देखा गया है। मैं आज देश की जनता को बताना चाहता हूं कि UCC सिर्फ भाजपा का एजेंडा नहीं है, बल्कि 1950 से हम कहते हैं कि जब हम सत्ता में आएंगे तो UCC इस देश में लाएंगे। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें