शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
Logo
National

मोदी के मंत्रियों ने अपना पदभार ग्रहण कर कामकाज शुरू किया

11 जून, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मोदी के मंत्रियों ने अपना पदभार ग्रहण कर कामकाज शुरू किया

मोदी के मंत्रियों ने अपना पदभार ग्रहण कर कामकाज शुरू किया

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

नई दिल्ली। मोदी 3.0 सरकार ने अपना काम शुरू कर दिया है। सोमवार को पीएम मोदी ने साउथ ब्लॉक पहुंचकर अपना कार्यभार संभाला। इसके ठीक एक दिन बाद मंगलवार को केंद्रीय मंत्रियों ने अपना पदभार ग्रहण शुरू कर दिया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, विदेश मंत्री एस जयशंकर, कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह, पेट्रोलियम मंत्री सुरेश गोपी, सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन समेत कई मंत्रियों ने अपना कामकाज शुरू कर दिया।


भूपेंद्र यादव ने संभाला कार्यभार 

भूपेंद्र यादव ने मंगलवार की सुबह पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री के तौर पर अपना कार्यभार संभाल लिया है। अपना कार्यभार संभालने के बाद भूपेंद्र यादव ने  कहा कि मैं आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं। आज मैंने मंत्रालय का कार्यभार संभाला लिया है। मैं पीएम मोदी के विजन और मिशन को पूरा करूंगा। सभी विषयों के लिए जो रोडमैप बनाया गया है हम उसके मुताबिक काम करेंगे। साथ ही 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान शुरू करेंगे। हम चाहेंगे कि हर संगठन, एनजीओ, सिविल सोसाइटी और प्रतिनिधि अपनी मां के साथ या अपनी मां की याद में एक पेड़ लगाए। भारत ने पर्यावरण से जुड़े लक्ष्यों को हासिल करने के लिए अपनी जलवायु रिपोर्ट पेश की है। हम पीएम मोदी के विजन और मिशन को आगे बढ़ाएंगे। 


अश्विनी वैष्णव ने दोनों मंत्रालय का जिम्मा संभाला 

अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार की सुबह रेल मंत्री और सूचना प्रसारण मंत्री के तौर पर अपना कार्यभार संभाल लिया। सूचना एवं प्रसारण (I&B) मंत्री का कार्यभार संभालने के बाद अश्विनी वैष्णव ने कहा कि देश के लोगों ने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी को सेवा करने का आशीर्वाद दिया है। सोमवार को अपने पहले कार्यकाल के पहले ही दिन प्रधानमंत्री ने गरीबों और किसानों के हितों से जुड़े हुए फैसले लिए। हमें आने वाले समय में युवाओं के लिए बहुत मजबूत नींव रखनी है। मुझे यह मौका देने के लिए मैं पीएम नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि लोगों ने पीएम मोदी को देश की सेवा करने के लिए फिर से आशीर्वाद दिया है। आने वाले समय में रेलवे की बहुत बड़ी भूमिका होगी। पिछले 10 सालों में पीएम नरेंद्र मोदी ने रेलवे में बहुत सारे सुधार किए हैं। चाहे रेलवे का विद्युतीकरण की बात हो, नई पटरियों के निर्माण की बात हो, नई तरह की ट्रेनें हों, नई सेवाएं हों या स्टेशनों का पुनर्विकास हो, ये बीते 10 सालों में पीएम मोदी की बड़ी उपलब्धियां हैं। प्रधानमंत्री ने ने रेलवे को फोकस में रखा है क्योंकि रेलवे आम आदमी के परिवहन का साधन है। रलेवे हमारे देश की अर्थव्यवस्था की बहुत मजबूत रीढ़ है। इसलिए रेलवे पर बहुत फोकस है। मोदी जी का रेलवे से भावनात्मक जुड़ाव है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं। 


अश्विनी वैष्णव की भूमिका

अश्विनी वैष्णव को कैबिनेट में अहम विभाग, रेल मंत्रालय सौंपा गया है। उन्हें सूचना और प्रसारण मंत्री के रूप में अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। पिछले कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर सूचना और प्रसारण मंत्री थे। बता दें कि पिछली सरकार में भी अश्विनी वैष्णव के पास रेल मंत्रालय का प्रभार था। बताैर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पिछली सरकार में रेलवे नेटवर्क का विस्तार करने और नई वंदे भारत लॉन्च करने और कपूरथला और चेन्नई इंटिग्रेटेड कोच फैक्ट्री की प्रोडक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में अहम काम किया।


विदेश मंत्री ने संभाला कार्यभार 

डॉ. एस जयशंकर ने मंगलवार की सुबह विदेश मंत्री के तौर पर अपना कार्यभार संभाल लिया। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि  एक बार फिर विदेश मंत्रालय का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी मिलना बहुत बड़ा सम्मान है। पिछले कार्यकाल में इस मंत्रालय ने असाधारण प्रदर्शन किया। हमने जी20 की अध्यक्षता को बखूबी निभाया। हमने वैक्सीन मैत्री आपूर्ति सहित कोविड की चुनौतियों का सामना किया। हम ऑपरेशन गंगा और ऑपरेशन कावेरी जैसे महत्वपूर्ण अभियानों का केंद्र भी रहे। पिछले दशक में पीएम मोदी के नेतृत्व में यह मंत्रालय बहुत ही जन-केंद्रित मंत्रालय बन गया है। आप इसे हमारी बेहतर पासपोर्ट सेवाओं, विदेशों में भारतीयों को दिए जाने वाले सामुदायिक कल्याण कोष समर्थन के संदर्भ में देख सकते हैं। उन्होंने कहा, अगले 5 वर्षों के लिए पाकिस्तान और चीन के साथ भारत के संबंधों पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि किसी भी देश में और खासकर किसी भी लोकतंत्र में, किसी सरकार का लगातार तीन बार चुना जाना बहुत बड़ी बात होती है। इसलिए दुनिया को निश्चित रूप से लगेगा कि आज भारत में बहुत राजनीतिक स्थिरता है। जहां तक ​​पाकिस्तान और चीन का सवाल है, उन देशों के साथ संबंध अलग हैं और वहां की समस्याएं भी अलग हैं। चीन के संबंध में हमारा ध्यान सीमा मुद्दों का समाधान करने पर होगा और पाकिस्तान के साथ हम वर्षों पुराने सीमा पार आतंकवाद के मुद्दे का समाधान करना चाहेंगे। अगले 5 वर्षों में भारत को  UNSC सीट मिलने के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि इसके अलग-अलग पहलू हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि पीएम मोदी की अगुवाई में मोदी 3.0 की विदेश नीति बहुत सफल होगी। हमारे लिए, भारत का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। न केवल हमारी अपनी धारणा, बल्कि दूसरे देशों की सोच में भी भारत को लेकर बदलाव हुआ है। उन्हें लगता है कि भारत वास्तव में उनका मित्र है और उन्होंने देखा है कि संकट के समय में, यदि कोई एक देश ग्लोबल साउथ के साथ खड़ा है, तो वह भारत है। उन्होंने देखा है कि जब हमने G20 की अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकी संघ की सदस्यता को आगे बढ़ाया, तो दुनिया ने हम पर भरोसा किया और हमारी जिम्मेदारियां भी बढ़ रही हैं, इसलिए हम यह भी मानते हैं कि पीएम मोदी के नेतृत्व में, दुनिया में भारत की पहचान निश्चित रूप से बढ़ेगी। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें