
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav आज से दो राज्यों के अहम दौरे पर रहेंगे। वे पहले दिल्ली जाएंगे और उसके बाद पश्चिम बंगाल के कोलकाता पहुंचेंगे। इस दौरे को राजनीतिक तौर पर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री सुबह करीब 10 बजे के बाद भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। राजधानी में उनका दिनभर कई वरिष्ठ नेताओं से मिलने का कार्यक्रम है।
अमित शाह से मुलाकात की संभावना
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि दिल्ली प्रवास के दौरान मोहन यादव की मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah से हो सकती है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर बैठक की पुष्टि नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में संगठन और राज्यों से जुड़े कुछ अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। BJP के अंदर इन बैठकों को आने वाले राजनीतिक समीकरणों से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
देर शाम कोलकाता के लिए रवाना होंगे
दिल्ली में कार्यक्रम खत्म करने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव देर शाम कोलकाता के लिए रवाना होंगे। वहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद 9 मई को वे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में NDA शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री और BJP के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रह सकते हैं।
बंगाल में पहली BJP सरकार का ऐतिहासिक मौका
पश्चिम बंगाल में इस बार BJP ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर पहली बार सरकार बनाई है। ऐसे में शपथ ग्रहण समारोह को पार्टी बड़े राजनीतिक आयोजन के तौर पर देख रही है। कोलकाता के Brigade Parade Ground में होने वाले इस समारोह को लेकर तैयारियां तेज हैं। पार्टी इसे शक्ति प्रदर्शन और नए राजनीतिक संदेश के रूप में पेश करने की तैयारी में है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

