N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कोरोना महामारी अभी खत्म ही नही हुई थी कि, देशभर के कई राज्यों में मंकी पॉक्स के मामले सामने आने लगे हैं। धीरे धीरे कर ये बीमारी बढते जा रही है। जिसके बाद से इस बीमारी के फैलने का खतरा काफी बढ़ गया है। बुधवार यानी 27 जुलाई को नोएडा और गाजियाबाद में मंकी पॉक्स के तीन संदिग्ध मामले पाए गए है। नोएडा में एक संदिग्ध महिला का सैंपल लिया। जानकारी के लिए आपको बतादें कि, ग्रेटर नोएडा की निवासी संदिग्ध महिला का सैंपल लखनऊ भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार, नोएडा में पाई गई मंकीपॉक्स की संदिग्ध महिला की उम्र 47 साल बताई जा रही है। लक्षण दिखने पर यह महिला अपने पति के साथ जांच के लिए आई थी।
फिलहाल महिला को होम आइसोलेशन में रहने के लिए कहा गया हैं। महिला के मुंह और शरीर पर मंकी पॉक्स के लक्षण नजर आने के बाद सैंपल लिए गए। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एहतियात बरतते हुए पीपीई किट लगाकर इस महिला का सैंपल लिया।
वहीं, गाजियाबाद में मंकीपॉक्स के दो संदिग्ध मरीज सामने आए है। वहीं इस बीमारी के फैलने का खतरा काफी बढ़ गया है। गाजियाबाद में पाए गई यह संदिग्ध मरीज गाजियाबाद के अर्थला इलाके के रहने वाला बताया गया है, यह गाजियाबाद जिला अस्पताल में अपना चेकअप कराने के लिए गया था, इसका सैंपल जांच के लिए पुणे भेजा गया है। साथ ही उसे घर पर ही रहने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही गाजियाबाद का रहने वाला दूसरा मरीज दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

