N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कोरोना के बाद दुनियाभर में मंकीपॉक्स का खतरा बढ़ते जा रहा है। 15 दिन के अंदर ही अब तक इस वायरस की चपेट में 15 देश आ चुके हैं। कन्फर्म केसों का आंकड़ा लगभग 100 बताया जा रहा है। इसी बीच भारत में अभी तक मंकीपॉक्स का एक भी केस सामने नहीं आया है। पर इसको लेकर सतर्कता काफी बढ़ा दी गई है।
इसके साथ ही महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में 28 बेड का एक वॉर्ड मंकीपॉक्स के संदिग्ध मरीजों के लिए रिजर्व करने की बात कही है। इसके साथ ही एयरपोर्ट पर ऐसे लोगों की जांच हो रही है, जो मंकीपॉक्स प्रभावित देशों की यात्रा करके आ रहे हैं। महाराष्ट्र के साथ साथ कई और राज्यों में भी एहतियाती कदम उठाए जा रहे है।
WHO कि चेतावनी के बाद से यह कदम उठाएं जा रहे हैं। जिसमें बोला गया है कि, जिन देशों में अब तक मंकीपॉक्स का संक्रमण नहीं फैला है, वहां इसके मामले सामने आ सकते हैं। केंद्र सरकार के निर्देश के बाद नैशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (NCDC) ने इसको लेकर एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि, भारत में मंकीपॉक्स के मामले मिलने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में सतर्क रहना बेहद जरूरी है।
स्वास्थ्य एजेंसियां ऐसे लोगों पर नजर बनाएं बैठे है, जिन्होंने पिछले 21 दिनों के अंदर अंदर विदेश यात्रा की है या फिर ऐसा करने वालों के सीधे संपर्क में आए हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

