शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Logo
National

Monsoon 2022: इस बार हो सकती है 10 दिन पहले से ही मानसून कि शुरुआत, 21 मई तक केरल में हो सकती है बारिश

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Monsoon 2022: इस बार हो सकती है 10 दिन पहले से ही मानसून कि शुरुआत, 21 मई तक केरल में हो सकती है बारिश

Monsoon 2022: इस बार हो सकती है 10 दिन पहले से ही मानसून कि शुरुआत, 21 मई तक केरल में हो सकती है बारिश

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में बढ़ती हुई गर्मी से सभी लोग परेशान है। इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर एक अनुमान लगाया है। विभाग के अनुसार, 20 मई के बाद से किसी भी समय केरल में मानसून आ सकता है और ये इस बार अपने समय से लगभग 10 दिन पहले दस्तक दे सकता है। केरल में मानसून का आगमन अधिकतर 1 जून के आसपास ही होता है।


बतादें कि, IITM के एक विशेषज्ञ के हवाले से द टाइम्स ऑफ इंडिया में बताई गई रिपोर्ट के अनुसार, ‘1 मई से 5 जून के लिए 4 हफ्ते की विस्तारित सीमा के पूर्वानुमान के मुताबिक, इस बार केरल में 20 मई से मानसून की शुरुआत कभी भी हो सकती है। इसी के साथ 28 अप्रैल को जारी हुए पिछले ईआरएफ(ERF) में भी 19 से 25 मई के आस पास केरल में बारिश की गतिविधियों में वृद्धि का अनुमान लगाया है। अगर ईआरएफ अगले हफ्ते भी 20 मई के बाद से केरल में इसी तरह की स्थिति दिखती है, तो निश्चित रूप से बोला गया है कि, इस तटीय राज्य में मानसून की शुरुआत इस बार समय से पहले हो सकती है। 


वहीं, भारत मौसम विभाग के अनुसार, नवीनतम ईआरएफ 5 से 11 मई (हफ्ता 1), 12 से 18 मई(हफ्ता 2), 19 से 25 मई (हफ्ता 3) और 26 मई से 1 जून (हफ्ता 4) के लिए है। IITM के विशेषज्ञ के अनुसार, केरल में अभी से ही मानसून की जल्द शुरुआत के संकेत देखने को मिल रहे है। बतादें कि, पूर्वी मध्य कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान बनते दिखाई दे रहा है। इस तूफान से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर मानसून के प्रवाह को मजबूत बनाने के लिए मदद मिलने की संभावना जताई गई है। नवीनतम ईआरएफ के मुताबिक, इस बार वेदर सिस्टम से तीसरे हफ्ते के आसपास मानसून के प्रवाह में बाधा पड़ने की संभावना नहीं रहेगी। क्योंकि तब तक यह अपना प्रभाव पूरी तरह से खो चुका होगा।’

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें