N
डेस्क रिपोर्टर
शिमला, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में मानसून सत्र शुरु हो चुका है। जब से मानसून की हिमाचल प्रदेश में एंट्री हुई नई तब से लगातार बारिश हो रही है। प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। सोमवार यानी 4 जुलाई को सुबह भी मंडी के साथ साथ प्रदेश के अन्य हिस्सों में तेज बारिश हुई। जरूरी बात यह है कि, सूबे में मॉनसून की एंट्री को सिर्फ छह दिन हुए हैं जिसमें अब तक 37 लोगों की जान जा चुकी हैं। इसके साथ ही मॉनसून की बारिश से 30 लाख रुपए का नुकसान भी हुआ है।
मिली जानकारी की माने तो, मॉनसून के कारण हुई मौतों में सड़क के हादसे भी शामिल हैं। वहीं 2 और 3 जुलाई को चार लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही छह दिन में कुल 37 लोगों की मौत हो चुकी है। तो 20 लोग इससे घायल हुए। इसके साथ ही पीड़ितों को एक करोड़ रूपए की राहत राशि दी। इसके साथ ही तीन कच्चे मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, छह पक्के मकानों को आंशिक तौर पर नुकसान हुआ है। बतादें कि, इन मौतों में कुल्लू में हुए बस हादसे के शिकार हुए लोग भी शामिल हैं।
बतादें कि, मॉनसून सीजन में सड़क हादसों में सबसे अधिक मौतें दर्ज की गई है। कुल्लू में 13, चंबा, मंडी और हमीरपुर में 5-5 लोगों की जान गई। इसके साथ ही, सोलन में तीन, कांगड़ा 2 और बिलासपुर में 1, सिरमौर 1 और बाकी केअन्य जिलों में भी 1-1 मौत दर्ज की गई है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

