शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Logo
National

मानसून ने दीअंडमान निकोबार में दस्तक, जानें क्या है मौसम का नया पूर्वानुमान

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मानसून ने दीअंडमान निकोबार में दस्तक, जानें क्या है मौसम का नया पूर्वानुमान

मानसून ने दीअंडमान निकोबार में दस्तक, जानें क्या है मौसम का नया पूर्वानुमान

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। देश भर के कई हिस्सों में अभी तेज धूप के साथ गर्मी का कहर जारी है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि, सोमवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून अंडमान निकोबार द्वीप समूह की ओर जा चुका है। इससे हमें ये पता चलता है की ये चार महीने के बरसात के मौसम की शुरुआत जल्द होने वाली हैं, जो मुख्य रूप से कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के लिए काफी अहम है। मौसम कार्यालय ने बताया कि, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और उसके आसपास के इलाकों में क्षोभमंडल के निचले स्तरों में दक्षिण और पश्चिमी हवाओं के मजबूत होने कि वजह से बारिश हो रही है।  


आईएमडी ने एक बयान में बताया गया की, ‘दक्षिण पश्चिम मानसून के आने वाले 2 से 3 दिनों में दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ और इलाकों, पूरे अंडमान सागर और अंडमान द्वीप समूह साथ ही पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में मौसम के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो गई हैं।


रविवार को भारत के उत्तरी हिस्से ने भीषण गर्मी की मार झेली। जिसके बाद सोमवार यानी आज राजस्थान के धौलपुर में अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। वहीं उत्तर प्रदेश के बांदा में रविवार को अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। लगभग देश के 16 शहरों में 44 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा का तापमान दर्ज किया गया है। जिसमें से सबसे ज्यादा धौलपुर में 46.1 डिग्री, इसके बाद झांसी में 45.6 डिग्री, वहीं नौगोंग 45.5 डिग्री, तो बठिंडा में 45.1 डिग्री और पटियाला, वाराणसी और सीधी में प्रत्येक में 45 डिग्री का स्थान रहा।



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें