N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। तेज गर्मी से परेशान लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। उनका मानसून का इंतजार अब खत्म हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, देश में दक्षिणी-पश्चिमी मानसून ने दस्तक दे दी है, रविवार यानी 29 मई को विभाग ने इसकी पुष्टि करते हुए जानकारी दी। विभाग ने ट्वीट कर बताया कि आमतौर पर 1 जून को दक्षिण-पश्चिमी मानसून देश में आता है, पर से ये अपनी सामान्य तारीख से तीन दिन पहले ही यह केरल में आ गया है।
आईएमडी ने एक पखवाड़े पहले बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवात 'असानी' के आधार पर पूर्वानुमान लगाया था कि, इस बार 27 मई तक ही दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल तट से टकरा सकता है। पर इसके आने में दो दिन की देरी रखी गई। पर फिर भी ये आमतौर पर आन वाले मानसून की एंट्री से तीन दिन पहले ही आ गया है।
देश में किसानों से लेकर सरकार तक सभी लोग मानसून का इंतजार करते है। इसके पीछे का कारण ये है कि देश की करीब 65 फीसदी खेती-बाड़ी मानसूनी बारिश पर ही निर्भर रहती है। वहीं जहां सिंचाई के अभी साधन मौजूद हैं, वहां भी मानसूनी बारिश की जरूरी होती है। पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण नदियों झीलों में भी पानी की कमी होती है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

