सोमवार, 29 जून 2026
Logo
National

मानसून की चाल हुई धीमी, कई राज्यों में प्री-मानसून बारिश जारी, IMD का नया अपडेट

29 जून, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मानसून की चाल हुई धीमी, कई राज्यों में प्री-मानसून बारिश जारी, IMD का नया अपडेट
Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

नई दिल्ली। देश में मानसून 24 जून तक 22 राज्यों में पहुंच चुका है, लेकिन पिछले 5 दिनों से इसकी रफ्तार धीमी बनी हुई है। इसका असर मध्य प्रदेश, गुजरात और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में देखने को मिल रहा है, जहां मानसून आगे नहीं बढ़ पाया है।


मौसम विभाग का अनुमान है कि 5 जुलाई तक मानसून देश के बाकी राज्यों को भी कवर कर सकता है। इस बीच कई राज्यों में प्री-मानसून बारिश का दौर जारी है।


इन राज्यों में जारी है प्री-मानसून बारिश

मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के कई हिस्सों में प्री-मानसून बारिश हो रही है। उधर असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के निचले इलाकों और सिक्किम में आज तेज से बहुत तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।


मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश से हादसे

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा में रविवार को उफनाए पुल को पार करते समय एक ट्रैक्टर बह गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक अब तक लापता है। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में बारिश के दौरान कच्चे मकान की दीवार गिरने से 2 बच्चियों की मौत हो गई। वहीं सुकमा के एक गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हुई, जबकि 4 लोग घायल हो गए।


7 राज्यों में गर्मी का असर बरकरार

मानसून की धीमी रफ्तार के बीच उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, बिहार और गुजरात के कई शहरों में तापमान 40°C से ऊपर दर्ज किया गया। देश में सबसे अधिक तापमान राजस्थान के फलोदी में 43.8°C रिकॉर्ड किया गया।


प्रमुख शहरों का तापमान

- फलोदी (राजस्थान): 43.8°C

- भिवानी (हरियाणा): 42.3°C

- दतिया (मध्य प्रदेश): 42.2°C

- दिल्ली: 41.9°C

- आगरा (उत्तर प्रदेश): 41.3°C

- अहमदाबाद (गुजरात): 40°C

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें