N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। भीषण गर्मी के बाद से देश में मॉनसून के दस्तक दे चुका है। अब धीरे धीरे यह अपनी आगे की यात्रा के लिए निकल चुका है। पूर्वोतर भारत में जल्द ही इसके आने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विशेषज्ञों ने अनुमान लगाते हुए बताया कि, जल्द ही मॉनसून उत्तर पूर्वी राज्यों में आने वाला है। बंगाल की खाड़ी से शुरू हुई तेज दक्षिण-पश्चिमी हवाएं इसका कारण होंगी। इसके साथ ही उन्होंने अनुमान लगाया है कि, अगले हफ्ते से यहां के कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस बार बारिश जल निकायों के स्तर को बढ़ाने की हद को पार कर देगी। इसकी वजह से पूर्वोत्तर भारत में बाढ़ भी आ सकती है।
वहीं, निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काइमेट ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि, पूर्वोत्तर भारत में जल्द ही दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आ सकता हैं। जिसके बाद अब किसी भी समय पूर्वोत्तर भारत में मानसून दस्तक दे सकता है। हालाकि जब भी मॉनसून आने के लिए एक दम तैयार होता है, तब पूर्वोत्तर भारत में बारिश की गतिविधि भारी हो जाती है, जिससे मॉनसून के आने का अनुमान हो जाता है।
उनके मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से चल रही दक्षिण-पश्चिमी तेज हवाओं कि वजह से अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। बतादें कि यह बारिश, वर्षा जल निकायों के स्तर को बढ़ाने की हद तक भारी हो सकती है। जिससे पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बाढ़ आने की संभावना है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

