गुरुवार, 07 मई 2026
Logo
National

Monsoon Update: केरल के कई हिस्सों में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Monsoon Update:   केरल के कई हिस्सों में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

Monsoon Update: केरल के कई हिस्सों में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

N
डेस्क रिपोर्टर
इडुक्की, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश के कई राज्यों में  मानसून का दौर जारी है। इसी बीच अब केरल में  बारिश कम हो गई हो पर कई जगह ‘रेड अलर्ट’ जारी कर दिया गया हैं। इसके साथ ही  राज्य में कई बांधों से सोमवार यानी 8 अगस्त को अतिरिक्त पानी छोड़ा जा रहा है। इडुक्की जिले के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि,  इडुक्की जलाशय के चेरुथोनी बांध में 2,385.70 फुट पर पानी है, वहां 150 क्यूमेक्स पानी छोड़ने के लिए यहां के तीन गेट 80 सेंटीमीटर तक खोले गए हैं। बतादें कि,  इलाके में अभी भी बूंदा-बांदी हो रही है।

इडुक्की जिला प्रशासन ने रविवार यानी 7 अगस्त को बारिश और कई जगह भूस्खलन होने की वजह से पर्यटन संबंधी होने वाली सभी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया था। अपको बतादें कि, इडुक्की में इदमलयार बांध में पानी की मात्रा 163.04 मीटर दर्ज की गई है, वहीं जलाशय में कुल 169.00 मीटर ही  पानी  आ सकता है।  

बतादें कि,  मुल्लापेरियार बांध में पानी की मात्रा 139 फिट जा पहुंची है। इसके साथ ही इसके छह दरवाजों को 50-50 सेंटीमीटर तक खोला जा चुका हैं। तो वहीं,  चार को 30 सेंटीमीटर तक खोला गया है। अपको जानकारी के लिए बतादें कि, तमिलनाडु सरकार द्वारा  इस बांध का प्रबंधन किया जाता है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें