रविवार, 26 अप्रैल 2026
Logo
National

1 जून से पहले केरल पहुंच जाएगा मॉनसून, इस बार होगी अधिक बारिश

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
1 जून से पहले केरल पहुंच जाएगा मॉनसून, इस बार होगी अधिक बारिश

1 जून से पहले केरल पहुंच जाएगा मॉनसून, इस बार होगी अधिक बारिश

N
डेस्क रिपोर्टर


नई दिल्‍ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर समाने आई है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के अपने निर्धारित समय से पहले ही 16 मई को अंडमान सागर में दस्तक दे दी है। जिसका असर अब भारतीय मौसम पर पड़ेते दिखाई दे रहा है। मौसम विशेषज्ञों ने अनुमान लगाया है कि, आने वाले 3 दिनों में केरल, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु के अंदरूनी हिस्सों में शक्तिशाली और व्यापक मॉनसून में साथ आंधी चल सकती है। 


आने वाले 3 दिनों में कुछ स्थानों पर बेहद भारी वर्षा होने के साथ कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। विशेषज्ञों ने स्‍पष्‍ट करते हुए बताया कि, अंडमान सागर के ऊपर मॉनसून समय से पूर्व आ गया है जिसके कारण केरल में मॉनसून समय से पहले ‘दस्तक’ देगा। 


निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्‍काईमेट के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के अपने निर्धारित समय से पहले अंडमान सागर पहुंचने पर मॉनसून अपने तय समय से पहले आएगा। बतादें कि 26 मई के आसपास मॉनसून केरल पहुंचने की ओर है। यह अपनी 1 जून की सामान्य तारीख से पहले यहां पहुंच जाएगा।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें