मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Logo
National

'मदर डेयरी' ने बढ़ाएं दूध के दाम, नए पैसे 6 मार्च, 2022 से होंगे लागू

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
'मदर डेयरी' ने बढ़ाएं दूध के दाम, नए पैसे  6 मार्च, 2022 से होंगे लागू

'मदर डेयरी' ने बढ़ाएं दूध के दाम, नए पैसे 6 मार्च, 2022 से होंगे लागू

N
डेस्क रिपोर्टर
दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। अमूल के दाम बढ़ने के बाद  अब दूध कंपनी 'मदर डेयरी' ने भी अपने दूध के दाम में बढ़ोतरी कर दी हैं। मदर डेयरी के अलग-अलग दूध के वेरिएंट में 2 रुपए तक की वृद्धि की है। अब मदर डेयरी का दूध लेने के लिए ग्राहकों को दो रुपये ज्यादा देने होंगे। ये नए पैसे  6 मार्च, 2022 से लागू किए जाएंगे।  

बतादें कि मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में दूध की कीमतों में दो रुपए बढ़ा दिए है। दिल्ली-एनसीआर में जो सबसे ज्यादा दूध की सप्लाई करती थी वो कंपनी मदर डेयरी है। मदर डेयरी का कहना है कि लागत में इजाफा होने के कारण दूध की कीमतों में इजाफा किया गया हैं। बतादें कि मदर डेयरी ने अमूल की ओर से कीमत बढाने के कुछ दिन बाद अपने दाम बढ़ाने का एलान किया हैं। अमूल ने इससे पहले देश भर में 1 मार्च से दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया था। 

वहीं 6 मार्च सेमदर डेयरी के दूध की कीमतें बढ़ाने के बाद से टोंड दूध 49 रुपये प्रति लीटर मिलेगा, वहीं  पहले ये 47 रुपए मिलता था। तो डबल टोंड दूध 41 रुपये से बढ़कर 43 रुपये प्रति लीटर हो गया है और  फुल क्रीम दूध  57 रुपये से बढ़कर 59 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें