रविवार, 03 मई 2026
Logo
National

जियो के डायरेक्टर पद से मुकेश अंबानी ने दिया इस्तीफा, आकाश अंबानी है अब नए चेयरमैन

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
जियो के डायरेक्टर पद से मुकेश अंबानी ने दिया इस्तीफा, आकाश अंबानी है अब नए चेयरमैन

जियो के डायरेक्टर पद से मुकेश अंबानी ने दिया इस्तीफा, आकाश अंबानी है अब नए चेयरमैन

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन की गिनती में गिने जाने वाले मुकेश अंबानी अपने 16 लाख करोड़ रुपए से अधिक के साम्राज्य को आने वाली अगली पीढ़ी को सौंपने का सोच रहे है। वे नही चाहते हैं, जैसा पिता धीरूभाई अंबानी के निधन के बाद भाई अनिल अंबानी से बंटवारे करते वक्त जो विवाद हुआ था, वैसा उनके बेटों और बेटी के बीच हो। इसी के चलते मंगलवार यानी 28 जून को मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे डाला। वहीं उनके बेटे आकाश अंबानी को रिलायंस जियो के बोर्ड ने, बोर्ड के चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए मंजूरी दे दी है।


बतादें कि, रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी के जियो टेलिकॉम के डायरेक्टर पद से इस्तीफा देने के बाद उनके बेटे आकाश अंबानी जियो के नए चेयरमैन बन गए है। इसको लेकर कंपनी के बोर्ड ने आकाश की नियुक्ति पर मंजूरी दे दी है। 


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें