N
डेस्क रिपोर्टर
लंदन, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अब भारत के साथ-साथ लंदन में भी रहने पर विचार कर रहे हैं। मुकेश अंबानी यहां पर एक घर बनवाने वाले है, जिसमे 49 बेडरूम होंगे। इसके लिए अंबानी ने यह पर 300 एकड़ जमीन भी खरीद ली है, जिसकी कीमत 592 करोड़ रुपए में है।
अंबानी कर रहे भविष्य की तैयारी
अंग्रजी न्यूज पेपर मिड-डे के अनुसार, मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ आने वाले समय में मुंबई और लंदन दोनो जगहों पर रहेंगे। मुकेश अपना यह आलीशान मकान बर्किंघम शहर में बनाने जा रहे है।
कोरोना में महसूस हुई थी दूसरे घर की जरूरत
मिड-डे के मुताबिक मुकेश अंबानी के परिवार को कोरोना के चलते लगे लॉक डाउन में दूसरे घर की जरूरत महसूस हुई थी। बता दें कि, मुकेश अंबानी के पास मुंबई में अल्टामाउंट रोड पर 4 लाख वर्ग फुट पर एंटीलिया नामक का आलीशान मकान है। लॉकडाउन के समय मुकेश अंबानी के पूरे परिवार ने गुजरात के जामनगर में भी अपना समय बिताया था।
लंदन में मनी अंबानी की दिवाली
आम तौर पर दिवाली का त्योहार भारत के लोग अपने-अपने घरों पर ही मनाते हैं। लेकिन मुकेश अंबानी ने इस साल दिवाली अपने पूरे परिवार के साथ लंदन स्थित घर पर मनाई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुकेश अगले साल के अप्रैल महीने तक परिवार के साथ लंदन शिफ्ट हो जाएंगे। बता तें चले की पिछले दो-ढाई महीनों से मुकेश अंबानी का परिवार मुंबई से बाहर है।
दुनिया के 11वें सबसे अमीर बिजनेसमैन
ब्लूमबर्ग बिलिनेयर की रिपोर्ट के अनुसार, मुकेश अंबानी इस वर्ष दुनिया के 11वें सबसे अमीर बिजनेसमैन के रूप में सामने आए है। उनकी नेटवर्थ 7 लाख करोड़ रुपए से भी अधिक है, लेकिन अंबानी अभी 100 अरब डॉलर की लिस्ट से बाहर हैं। डॉलर में उनकी नेटवर्थ 98 अरब डॉलर है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

