बुधवार, 22 अप्रैल 2026
Logo
National

मुंबई को मिला भारत का सबसे बड़ा क्रूज़ टर्मिनल! पीएम मोदी ने किया वर्चुअल उद्घाटन, एयरपोर्ट जैसी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

20 सित, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मुंबई को मिला भारत का सबसे बड़ा क्रूज़ टर्मिनल! पीएम मोदी ने किया वर्चुअल उद्घाटन, एयरपोर्ट जैसी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

मुंबई को मिला भारत का सबसे बड़ा क्रूज़ टर्मिनल! पीएम मोदी ने किया वर्चुअल उद्घाटन, एयरपोर्ट जैसी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

मुंबई के इंदिरा डाक पर बना मुंबई इंटरनेशनल क्रूज़ टर्मिनल (MICT) अब समुद्री यात्रा का नया केंद्र बनेगा। यह भारत का सबसे बड़ा और वर्ल्ड-क्लास क्रूज़ टर्मिनल है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के भावनगर से वर्चुअली राष्ट्र को समर्पित किया।


टर्मिनल की खासियतें

➡️ कुल क्षेत्रफल: 4.15 लाख वर्ग फुट

➡️ चेक-इन और इमिग्रेशन काउंटर: 72

➡️ वार्षिक क्षमता: 10 लाख यात्री

➡️ एक साथ जहाज संभालने की क्षमता: 5 क्रूज़ शिप

➡️ ड्राफ्ट लंबाई: 11 मीटर गहराई और 300 मीटर लंबाई

➡️ पार्किंग: 300 से अधिक वाहनों की सुविधा

➡️ निर्माण लागत: 556 करोड़ रुपये


एयरपोर्ट जैसा शानदार लुक

टर्मिनल को लहरदार छत, 22 लिफ्ट, और 10 एस्केलेटर से सजाया गया है। गुलाबी-सुनहरे अलंकरण और मुंबई की विरासत से प्रेरित विशाल प्रवेश द्वार इसे बड़े अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जैसा लुक देते हैं। घुमावदार बैठने की जगह, सेल्फी प्वाइंट और समुद्री थीम वाले इंटीरियर इसकी खूबसूरती को और बढ़ाते हैं।


परियोजना का सफर

➡️ शुरुआत: 2018

➡️ उद्देश्य: पीएम मोदी के "समुद्र से समृद्धि" विजन को बढ़ावा देना

➡️ फायदा: मुंबई को वैश्विक स्तर पर क्रूज़ टूरिज़्म हब बनाने में मदद

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें