गुरुवार, 07 मई 2026
Logo
National

Mumbai Weather Update: मौसम विभाग ने मुंबई में अगले 24 घंटों में भारी बारिश की दी चेतावनी

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Mumbai Weather Update: मौसम विभाग ने मुंबई में अगले 24 घंटों में भारी बारिश की दी चेतावनी

Mumbai Weather Update: मौसम विभाग ने मुंबई में अगले 24 घंटों में भारी बारिश की दी चेतावनी

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश कई हिस्सों में अभी मानसून का दौर जारी है। इसी बीच मुंबई में कुछ दिन के अंतराल के बाद एक फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार यानी 16 अगस्त यहां मूसलाधार बारिश हुई। वहीं, मौसम विभाग ने आने वाले  24 घंटे में रुक-रुककर बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है।  

नगर निकाय के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए  बताया कि, फिलहाल अभी कहीं भी निचले हिस्सों में भारी जलजमाव की कोई खबर सामने नहीं आई है। इसके साथ ही  ट्रेन सेवाएं और ‘बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई और  ट्रांसपोर्ट’ (बेस्ट) की बस सेवाएं अभी  सामान्य हैं। उन्होंने आगे बताया कि, सुबह शहर के अधिकतर हिस्सों में बारिश नहीं हुई तो कहीं कहीं  हल्की बारिश हुई। 

नगर निकाय के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए  बताया कि,  पूर्वाह्न 10 से 11 बजे के बीच परेल और दादर में 14 मिमी की बारिश दर्ज की गई, वहीं, मालाबार हिल और नायर अस्पताल क्षेत्र में 19 मिमी बारिश हुई। वहीं पूर्वी उपनगरों के ‘विक्रोली फायर स्टेशन’ में 12 मिमी और ‘चेंबूर फायर स्टेशन’ में 11 मिमी बारिश हुई। तो पश्चिमी उपनगरों के ‘मालवानी फायर स्टेशन’ और ‘चिंचोली फायर स्टेशन’ में 22 मिमी और 20 मिमी बारिश हुई। बतादें कि, मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में शहर और उसके उपनगरों में  बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश का होने  पूर्वानुमान जारी किया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें