
चंडीगढ़। हरियाणा में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई और कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सैनी को नेता चुना गया है। नायब सिंह सैनी हरियाणा के अगले मुख्यमंत्री होंगे। सैनी शाम 5 बाज बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं विधायक दल की मीटिंग से पूर्व गृहमंत्री अनिल विज नाराज हो कर निकल गए। उन्हें नायब सैनी के नाम पर एतराज था। विज छह बार के विधायक हैं, लेकिन उन्हें सीएम नहीं बनाया गया।
बीजेपी के पास हरियाणा में 41 विधायक हैं। बहुमत के लिए 46 विधायकों को समर्थन चाहिए। 6 निर्दलीय विधायक हैं और उन्होंने भी बीजेपी को सरकार बनाने के लिए समर्थन दिया है। ऐसे में बीजेपी के पास आंकड़ा 47 हो जाता है। मनोहर लाल खट्टर ने खुद नायब सैनी के नाम का प्रस्ताव विधायक दल की बैठक में रखा।
नायब सैनी को सीएम मनोहर लाल खट्टर का सबसे करीबी माना जाता है। संघ के दिनों से दोनों एक दूसरे को जानते हैं। माना जाता है कि सीएम ने ही उन्हें कुरुक्षेत्र से टिकट दिए जाने की पैरवी की थी। इसमें नायब सैनी खरे भी उतरे थे। उन्होंने चुनाव जीत कर सीएम के भरोसे को कायम रखा।
नायब सैनी 25 जनवरी 1970 को अंबाला के गांव मिर्जापुर माजरा में सैनी परिवार में जन्मे थे। वे बीए और एलएलबी हैं। सैनी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हैं। सैनी ओबीसी समुदाय से आते हैं। उन्हें संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

