
भोपाल। लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टियां तोजी सा नाम सामने ला रही है, लेकिन कांग्रेस लगातार बैठकों के बाद भी प्रत्याशियों के नाम जारी नही कर पा रही है। काफी मशक्कत के बाद भी अब तक कांग्रेस एमपी के सभी प्रत्याशीयों की सूची सामने नहीं ला पाई है। आज की बैठक में भी कांग्रेस द्वारा एमपी की सूची जारी नहीं की गई। दिल्ली में की गई CEC की बैठक में आज भी एमपी के प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा नहीं हो पाई है। जानकारी सामने आ रही है कि 21 मार्च को अगली बैठक की जाएगी। जिसमें एमपी के नाम सामने आ सकते हैं।
कांग्रेस लगातार कर रही मंथन
बीजेपी द्वारा एमपी की सभी 29 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए गए हैं। लेकिन कांग्रेस अभी तक अपने सभी प्रत्याशियों को मैदान में नहीं ला पाई है। कांग्रेस द्वारा 10 प्रत्याशियों के नाम सामने ला दिए गए हैं, लेकिन अभी पूरे 18 नाम बाकी हैं। कांग्रेस इन नामों को सामने लाने में देरी पर देरी किए जा रही है। सभा में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ अन्य सभी कांग्रेस के कई लोगों की मौजूदगी में भी कांग्रेस अपने प्रत्याशियों का फैसला करने में काफी समय ले रही है। लगातार नामों पर मंथन किया जा रहा है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

