शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
Logo
National

नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार ली भारत के प्रधानमंत्री की शपथ, शिवराज सिंह चौहान ने 5वें नंबर पर ली मंत्री पद की शपथ

09 जून, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार ली भारत के प्रधानमंत्री की शपथ, शिवराज सिंह चौहान ने 5वें नंबर पर ली शपथ

नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार ली भारत के प्रधानमंत्री की शपथ, शिवराज सिंह चौहान ने 5वें नंबर पर ली शपथ

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

नई दिल्ली। देश में नई एनडीए सरकार का भव्य शपथ ग्रहण समारोह जारी है। रविवार शाम 7.25 बजे नरेंद्र दामोदर दास मोदी ने लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। रायसीना हिल्स स्थित राष्ट्रपति भवन प्रांगण में प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू कैबिनेट मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिला रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण, एस. जयशंकर और मनोहर लाल खट्टर ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

उद्योगपति मुकेश अंबानी, उनके बेटे अनंत अंबानी, बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान समेत कई हस्तियां समारोह में पहुंची हैं। शपथ समारोह में नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, भूटान, मॉरीशस, सेशेल्स और मालदीव के प्रधानमंत्री/राष्ट्रपति शामिल हुए। इसके अलावा समाज के अलग-अलग वर्ग के लोगों जैसे- कुछ चुनिंदा डॉक्टर, कलाकार, मजदूर, इंजीनियर भी पहुंचे। 

इससे पहले मोदी रविवार सुबह राजघाट पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और अटल समाधी जाकर पूर्व पुष्पांजलि अर्पित किया। इसके बाद वार मेमोरियल पहुंचकर वीर शहीदों को नमन किया। पीएम मोदी के साथ 69 कैबिनेट मंत्री शपथ ले सकते हैं। रविवार दोपहर दिल्ली स्थित 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित मोदी आवास पर एनडीए कैबिनेट में शामिल होने वाले संभावित चेहरों के साथ मोदी ने चाय पर चर्चा की।

खबर अपडेट हो रही है...

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें