गुरुवार, 23 अप्रैल 2026
Logo
National

नौसेना प्रमुख की दो टूक : पाकिस्तान से किसी भी खतरे से निपटने को हम तैयार

02 दिस, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
नौसेना प्रमुख की दो टूक : पाकिस्तान से किसी भी खतरे से निपटने को हम तैयार

नौसेना प्रमुख की दो टूक : पाकिस्तान से किसी भी खतरे से निपटने को हम तैयार

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने आज यानी सोमवार, 02 दिसंबर को नई दिल्ली में एक प्रेसवार्ता की। नौसेना प्रमुख ने पाकिस्तानी नौसेना की बढ़ती ताकत पर कहा, ‘हमें पाकिस्तान की नौसेना की अचानक से बढ़ती ताकत के बारे में पता है, जो अब 50 जहाजों वाली नौसेना बनने की राह पर है। पाक सेना ने अपने लोगों की भलाई के बजाय हथियार चुने हैं। हम (भारत) किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।


चीन कर रहा पाकिस्तान की मदद- एडमिरल त्रिपाठी

एडमिरल चीफ ने कहा कि चीन के समर्थन से पाकिस्तान की नौसेना के कई युद्धपोत और पनडुब्बियां बनाई जा रही हैं। इस बात से यह पता चलता है कि चीन पाकिस्तान की नौसेना को मजबूत बनाने में दिलचस्पी ले रहा है। उनकी ये नई आठ पनडुब्बियां पाकिस्तानी नौसेना के लिए महत्वपूर्ण युद्ध क्षमताएं होंगी, लेकिन हम पाक की क्षमताओं और मंशा से पूरी तरह अवगत हैं। इसलिए हम अपने पड़ोसियों से सभी खतरों से निपटने में सक्षम होने के लिए अपनी अवधारणाओं में बदलाव कर रहे हैं।”

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें