रविवार, 26 अप्रैल 2026
Logo
National

मनी लॉन्ड्रिंग केस में NCP नेता नवाब मलिक हुए गिरफ्तार, एनसीपी कार्यकर्ताओं ने कि जमकर नारेबाजी

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मनी लॉन्ड्रिंग केस में NCP नेता नवाब मलिक हुए गिरफ्तार, एनसीपी कार्यकर्ताओं ने कि जमकर नारेबाजी

मनी लॉन्ड्रिंग केस में NCP नेता नवाब मलिक हुए गिरफ्तार, एनसीपी कार्यकर्ताओं ने कि जमकर नारेबाजी

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। बुधवार को दाऊद इब्राहिम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता नवाब मलिक को गिरफ्तार कर लिया गया। ईडी अभी मुंबई अंडरवर्ल्ड की गतिविधियों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक से पूछताछ कर रही है। एजेंसी के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,  नवाब मलिक पूछताछ के दौरान सहयोग नहीं कर रहे थे जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।

नवाब मलिक को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाया गया है। ईडी के दफ्तर से बाहर निकलने के बाद नवाब मलिक काफी खुश दिखाई दे रहे थे। वही उन्होंने एजेंसी के दफ्तर के बाहर खड़े अपने समर्थकों का हाथ हिलाकर अभिवादन कर  उन्हें प्रोत्साहित किया। बतादें कि नवाब मलिक की गिरफ्तारी के बाद एनसीपी कार्यकर्ताओं ने एजेंसी के दफ्तर के बाहर खड़े हो कर जमकर नारेबाजी की।
 
पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें