बुधवार, 06 मई 2026
Logo
National

बिहार में NDA ने किया सीट शेयरिंग का ऐलान; चिराग को 5, JDU को 16 सीटें मिलीं

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
बिहार में NDA ने किया सीट शेयरिंग का ऐलान; चिराग को 5, JDU को 16 सीटें मिलीं

बिहार में NDA ने किया सीट शेयरिंग का ऐलान; चिराग को 5, JDU को 16 सीटें मिलीं

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली। बिहार में सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन में शामिल दलों के बीच सीटों का फॉर्मूला तय हो गया है। बिहार में बीजेपी 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि नीतीश कुमार की जेडीयू 16 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। इसी तरह चिराग पासवान की पार्टी LJPR को 5 सीट, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सहित एनडीए के अन्य सहयोगियों को क्रमशः एक-एक सीट मिली है।


बिहार BJP प्रभारी विनोद तावड़े सहित एनडीए के अन्य दलों के साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीटों का ऐलान किया गया। औरंगाबाद, बेगूसराय, सारण जैसी सीटों पर भाजपा उम्मीदवार उतारेगी। जबकि, हाजिपुर की सीट चिराग पासवान के खाते में गया। वहीं, चिराग के चाचा पशुपति पारस की पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली।

बिहार में एनडीए में सीटों का बंटवारा इस प्रकार

बिहार में भारतीय जनता पार्टी 17 सीटों पर और नीतीश कुमारी की पार्टी जदयू 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। चिराग पासवान की LJP (R) को 5 सीटें, जीतन राम मांझी की पार्टी HAM और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLM को क्रमशः 1-1 सीट मिली है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें