शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
Logo
National

NDA Meeting : सभी नवनिर्वाचित सांसदों को दिल्ली बुलाया गया, नरेंद्र मोदी को औपचारिक रूप से एनडीए का नेता चुना जाएगा

07 जून, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
NDA Meeting : सभी नवनिर्वाचित सांसदों को दिल्ली बुलाया गया, नरेंद्र मोदी को औपचारिक रूप से एनडीए का नेता चुना जाएगा

NDA Meeting : सभी नवनिर्वाचित सांसदों को दिल्ली बुलाया गया, नरेंद्र मोदी को औपचारिक रूप से एनडीए का नेता चुना जाएगा

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नवनिर्वाचित सांसद आज, 7 जून को नई दिल्ली में बैठक करेंगे। इस बैठक में नरेंद्र मोदी को गठबंधन का नेता चुना जा सकता है। तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू ने सभी पार्टी सांसदों को इस बैठक में शामिल होने का निर्देश दिया है।

टीडीपी ने जीती हैं 16 सीटें
आंध्र प्रदेश में टीडीपी ने अकेले 16 सांसद सीटें जीतीं हैं, जबकि टीडीपी, भाजपा और जनसेना के एनडीए गठबंधन ने कुल 25 में से 21 सीटों पर जीत हासिल की। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद, एनडीए को बहुमत मिला है और नरेंद्र मोदी रविवार, 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।बता दें कि नरेंद्र मोदी 5 जून को सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्यों की एक बैठक में सर्वसम्मति से नेता चुने गए। अब वे लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने की तैयारी कर रहे हैं।

चंद्रबाबू नायडू का दिल्ली दौरा
चंद्रबाबू नायडू गुरुवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए और 9 जून तक यहीं रहेंगे। वे एनडीए की बैठक में शामिल होंगे और मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भी मौजूद रहेंगे। नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद , गठबंधन के सीनियर नेता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे और उन्हें अपना समर्थन सौंपेंगे।

मंत्रिमंडल में टीडीपी की भूमिका
टीडीपी, जो 16 सांसदों के साथ एनडीए सरकार के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हो सकती है। टीडीपी आंध्र प्रदेश के लिए विशेष दर्जा भी मांगेगी, जो 2014 में राज्य के विभाजन के बाद हैदराबाद जैसे आईटी हब को खो चुका है। इसके साथ ही टीडीपी ने सेंट्रल कैबिनेट में 6 अहम मंत्रालय देने की भी मांग की है। 

जेडीयू मांग सकती है बिहार के लिए स्पेशल पैकेज

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी विशेष दर्जा और चार मंत्री पद की मांग कर सकते हैं। JDU के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी ने कहा कि JDU  एनडीए का हिस्सा है और बिहार की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए विशेष दर्जा की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार की ओर से स्पेशल पैकेज की मांग करना बिल्कुल जायज है। शिवसेना के सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे चाहते हैं अपने बेटे और तीन बार के सांसद श्रीकां शिंदे के साथ ही कैबिनेट में पार्टी के कुछ और वरिष्ठ सांसदों को शामिल करवाना चाहते हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें