N
डेस्क रिपोर्टर
दिल्ली न्यूज वर्ल्ड डेस्क। नए साल यानी 1 जनवरी 2022 से ऑनलाइन कार्ड पेमेंट के नियम बदलने जा रहे हैं। अगर आप भी डेबिड और क्रेडिट कार्ड का यूज करते हैं, तो आपके लिए यह अहम जानकारी हो सकती है। ऑनलाइन पेमेंट में जो बदलाव किए गए है वो क्रेडिट और डेबिट कार्ड की सुरक्षा को देखते हुए किए हैं। 1 जनवरी से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) इस नए नियम को लागू करने जा रही है।
क्या है ये नए नियम
नए नियम के अनुसार मर्चेंट अपनी किसी भी वेबसाइट पर किसी भी कार्ड की इनफॉरमेशन स्टोर या सेव नहीं रख सकते। RBI ने 1 जनवरी तक देश की सभी कंपनियों से डेबिट और क्रेडिट कार्ड से जुड़ी सभी स्टोर हुई जानकारी को डिलीट करने के निर्देश दिए है। इस नियम को बनाने का उद्देश कार्ड की सुरक्षा बढ़ाने के लिए है।
कई बैंको ने अपने ग्राहकों को पहले ही चेताया
इस नए नियम के बारे में कई बैंकों ने तो अपने अपने ग्राहकों को अलर्ट करना शुरू कर दिया है। HDFC बैंक ने अपने सभी ग्राहकों को एक मैसेज करके कहा है कि, ‘ RBI ने बेहतर कार्ड सिक्योरिटी के लिए नए मैनडेट के अनुरूप मर्चेंट वेबसाइट और ऐप पर सेव हुई आपके एचडीएफसी बैंक कार्ड की डिटेल्स 1 जनवरी, 2022 से मर्चेंट द्वारा हटा दी जाएंगी। अब ग्राहक को हर बार भुगतान के लिए कार्ड की पूरी डिटेल्स डालनी पड़ेगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

