N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कोरोना महामारी के बाद दुनिया भर में लोगों को अब मंकीपॉक्स का डर सता रहा है। इसके बढ़ते हुए मामलों के बीच एक रिसर्च में बड़ा खुलासा हुआ है। इसमें कहा गया हैं कि, मंकीपॉक्स से संक्रमित पाए गए 98 प्रतिशत पुरुष थे वहीं इनमें से ज्यादातर, पुरुषों (MSM) के साथ यौन संबंध बनाते थे। तो 41 प्रतिशत मरीजों को एचआईवी संक्रमण निकला था।
न्यू इंग्लैंड मेडिकल जर्नल में पब्लिश हुई इस रिर्पोट में बताया गया कि, इन संक्रमित व्यक्तियों की औसत आयु 38 साल थी इसके साथ ही संदेह है कि, इस मंकीपॉक्स के 95 प्रतिशत मामलों कि वजह यौन संबंध है।
इसके साथ ही इस रिसर्च में आशंका जताते हुए बताया गया है कि, मंकीपॉक्स यौन संबंधों से फैल रहा है। इसके साथ ही रिसर्च में 27 अप्रैल से लेकर 24 जून के बीच 16 देशों में 43 जगहों पर 528 मंकीपॉक्स का ऑब्जर्वेशन किया। अच्छी बात यह है कि, इन संक्रमितों से किसी की भी जान नही गई। इनमें से सिर्फ 13 प्रतिशत रोगियों को ही अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

