N
डेस्क रिपोर्टर
पटना, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। यात्रियों की सुविधाओं के लिए भारतीय रेल हर बार कुछ न कुछ नया लेकर आती हैं। इसको देखते हुए कई यात्री ट्रेनों में LHB कोच यानी लिंक हॉफमैन बुश कोच लगाने की योजना पर तेजी से काम किया जा रहा हैं। इससे न सिर्फ यात्रियों की सुविधाएं बढ़ेंगी, बल्कि ट्रेनों की रफ्तार में अपको फर्क नजर आएगा।
वहीं भागलपुर से प्रस्थान करने वाली और भागलपुर से होकर निकलने वाली मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में लाल रंग वाली LHB कोच लगाने की योजना बनाई गई है। अभी इन ट्रेनों में नीले कलर वाले इंटिग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) लगे हुए हैं। अपको बतादें कि LHB कोच ICF कोच से ज्यादा अच्छे होते हैं। इसके साथ ही यह कोच अधिक रफ्तार होने से आने वाले झटके को भी सहने में भी सक्षम है।
बतादें कि, देशभर में भारतीय रेल ट्रेनों में एलएचबी कोच लगाने जा रहा है, ताकि ट्रेनों में सुविधाएं तो बढ़ेंगी ही इसके साथ ही ट्रेनों की रफ्तार भी ज्यादा हो पाएगी। मिली जानकारी के अनुसार, इंटरसिटी एक्सप्रेस, जमालपुर हवाड़ा एक्सप्रेस, भागलपुर दानापुर वनांचल एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस आदि में श्रावणी मेला शुरू होने से पहले LHB कोच लगाएं जाएंगे।
इसके साथ ही भागलपुर से चलने वाली और इस रूट से गुजरने वली कई ट्रेनों में पहले से ही LHB कोच लगा दिया गए है। इन ट्रेनों से आईसीएफ कोच पूरी तरह से हटा दिए है। भागलपुर-दादर एक्सप्रेस, भागलपुर-अजमेर शरीफ एक्सप्रेस, भागलपुर-आनंद विहार विक्रमशिला सुपरफास्ट, गरीब रथ, अंग एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, न्यू फरक्का एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में LHB कोच लग चुके है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

