N
डेस्क रिपोर्टर
मंडी, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कोरोना वायरस का नया वेरिएंट दुनिया भर में फैलते जा रहा है। देश के कई राज्य ओमिक्रॉन की चपेट में आ चुके है। अब हिमाचल प्रदेश में भी कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने एंट्री मार दी है। मंडी की एक महिला में कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन पाया गया हैं। यह महिला 3 दिसंबर को कनाडा से मंडी आई थी। फिलहाल यह महिला घर में ही आइसोलेट है। प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का पहला मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। जिसके बाद पीएमओ ने ओमिक्रॉन का मामला सामने आने पर जानकारी मांगी है।
बतादें कि, जिस महिला में नए वेरिएंट ओमिक्रॉन पाया गया, उसकी उम्र 45 साल है। इसके साथ ही वो 3 दिसंबर को कनाडा से मंडी आई थी। कोरोना वैक्सिन की दोनों डोज इस महिला को लग चुकी है। जिसमे से वैक्सीन की दूसरी डोज महिला को 25 अप्रैल 2021 में लगी थी। कनाडा से लोटने के बाद महिला के 18 दिसंबर को सैंपल दिल्ली भेजे गए थे। 26 दिसंबर यानी आज रिपोर्ट में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई।
19 राज्यों में फैला ओमिक्रॉन
हिमाचल के साथ साथ देश के 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के अब तक 423 मामले सामने आ चुके है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहां कि, इन मामलों से 130 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

