रविवार, 03 मई 2026
Logo
National

भोपाल के जेएमबी मामले में एनआईए ने यूपी में दो जगहों पर छापेमारी की

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
भोपाल के जेएमबी मामले में एनआईए ने यूपी में दो जगहों पर छापेमारी की

भोपाल के जेएमबी मामले में एनआईए ने यूपी में दो जगहों पर छापेमारी की

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को भोपाल के जमात ए मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (जेएमबी) मामले में उत्तर प्रदेश के देवबंद में दो स्थानों पर तलाशी ली।


यह मामला प्रतिबंधित संगठन जेएमबी के छह सक्रिय कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी से संबंधित है, जिनमें तीन बांग्लादेशी अवैध अप्रवासी भी शामिल हैं। वे जेएमबी की विचारधारा का प्रचार करने और युवाओं को भारत के खिलाफ जिहाद करने के लिए प्रेरित करने में शामिल थे।


मामला शुरू में 14 मार्च, 2022 को दर्ज किया गया था और बाद में एनआईए ने 4 अप्रैल को मामला फिर से दर्ज किया। एनआईए अधिकारी ने कहा, आज संदिग्धों के परिसरों की तलाशी के दौरान डिजिटल उपकरण, दस्तावेज और कई अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है। मामले में आगे की जांच जारी है।


--आईएएनएस

आरएचए/एएनएम

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें