मंगलवार, 05 मई 2026
Logo
National

NIA को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी भरा मेल आया, मचा हड़कंप

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
NIA को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी भरा मेल आया, मचा हड़कंप

NIA को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी भरा मेल आया, मचा हड़कंप

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

मुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए (NIA) की मुंबई यूनिट को एक धमकी भरा ई-मेल भेजा गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की बात लिखी गई है। NIA ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। मेल करने वाले ने कहा है कि वह आत्महत्या कर रहा है, ताकि साजिश का पर्दाफाश ना हो। उसने मिल में कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी को वो और उसके लोग मरने के लिए तैयार हैं। उनके पास 20 किलो आरडीएक्स और 20 स्लीपर सेल मौजूद है। 


प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप यानी एसपीजी (SPG) की होती है। प्रधानमंत्री के चारों ओर पहला सुरक्षा घेरा SPG के जवानों का ही होता है। लिहाजा इस मेल की जानकारी उसे भी दे दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेल में दो करोड़ लोगों को मारने की बात भी कही गई है। मेल में कितनी सच्चाई है और इसे कहां से और किसने भेजा है एजेंसी इस सवाल पर जवाब तलाशने में जुटी है। 

मेल के मुताबिक हमले की योजना तैयार हो चुकी है। मेल में कहा गया है कि मेल लिखने वाले के कई आतंकियों से संबंध है। NIA ने धमकी भरा ई-मेल खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों को भेजा है, जिस मेल आईडी से मेल आया है उसकी जांच चल रही है। उसका आईपी एड्रेस ट्रेस कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। मोदी की हत्या की साजिश का खुलासा होने के बाद सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया गया है। यह भी जांच हो रही है कि कहीं यह कोई प्रैंक मेल तो नहीं है।

पिछले साल भी मिली थी धमकी
पिछले साल नवंबर में भी पीएम मोदी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। यूज़र ने ट्वीट कर मोदी को जान से मारने की धमकी दी थी। युवक की पहचान दीपक शर्मा के रूप में हुई थी। जानकारी के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई थी। पुलिस ने ट्विटर से यूजर के बारे में जानकारी मांगी थी, हालांकि फिर यह केस ठंडे बस्ते में चला गया। इससे भी पहले पिछले साल जून में 22 साल के सलमान ने पुलिस को कॉल करके पीएम को जान से मारने की धमकी दी थी। युवक ने कॉल कर कहा था कि मुझे मोदी को मारना है। पुलिस जांच में सामने आया था कि आरोपी कुछ दिन पहले ही बेल पर बाहर आया था।

30 करोड़ की सुपारी देने की धमकी
पिछले साल जनवरी में भी एक युवक ने शराब के नशे में पुलिस को कॉल कर पीएम को जान से मारने की धमकी दी थी। इस फोन के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था। शख्स ने फोन पर कहा था कि वह पीएम को मारने के लिए 30 करोड़ रुपए की सुपारी देगा। पुलिस ने जल्द ही कॉल करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया था। आरोपी की पहचान 30 वर्षीय पिंटू सिंह के रूप में हुई थी। दिल्ली के सागरपुर में रहने वाला आरोपी युवक पेशे से कारपेंटर का काम करता था।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें