
नई दिल्ली। आज, मंगलवार 23 जुलाई को सुबह 11 बजे, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में 2024-25 का केंद्रीय बजट पेश करेंगी। यह उनका लगातार सातवां बजट है। इस बार का बजट महिलाओं, युवाओं और किसानों पर केंद्रित हो सकता है, जबकि मध्य वर्ग को भी टैक्स में राहत मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही पहली बारी जम्मू कश्मीर के लिए अलग बजट पेश किया जाएगा
टैक्स छूट में बढ़ोतरी की उम्मीद
बचत पर टैक्स छूट को बढ़ाकर 1.5 लाख से 3 लाख रुपये करने का प्रस्ताव है, जिससे 2 करोड़ से अधिक करदाताओं को लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर 80D के तहत छूट को दोगुना करने की योजना है, जिससे भी 2 करोड़ से अधिक करदाता लाभान्वित होंगे।
राजस्व और व्यय का बयान पेश करेंगी सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में 2024-25 के लिए अनुमानित राजस्व और व्यय का बयान प्रस्तुत करेंगी। यह बयान अंग्रेजी और हिंदी दोनों में होगा। बजट प्रस्तुति के एक घंटे बाद, वह इसे राज्यसभा में भी पेश करेंगी।
मीडियम टर्म फिस्कल पॉलिसी किया जाएगा पेश
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वित्तीय जिम्मेदारी और बजट प्रबंधन अधिनियम, 2003 के तहत दो दस्तावेज भी पेश करेंगी:
-
मध्यम अवधि की वित्तीय नीति और वित्तीय नीति रणनीति बयान
-
मैक्रो-आर्थिक ढांचा बयान
जम्मू-कश्मीर के लिए बजट का विशेष प्रावधान
वित्त मंत्री जम्मू-कश्मीर (विधानसभा सहित) के अनुमानित राजस्व और व्यय (2024-25) के बयान भी संसद में पेश करेंगी। केंद्र शासित प्रदेश के बजट, का दस्तावेज अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में होगा।
क्या किसानों को मिलेगी बड़ी राहत?
इस बजट में किसान सम्मान निधि की राशि 6 हजार से बढ़ाकर 8 हजार करने का प्रस्ताव पेश किया जा सकता है। इससे 9 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

