शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
Logo
National

भाषण के दौरान मंच पर बेहोश हुए नितिन गडकरी, अस्पताल में करवाया भर्ती

24 अप्रैल, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
भाषण के दौरान मंच पर बेहोश हुए नितिन गडकरी, अस्पताल में करवाया भर्ती

भाषण के दौरान मंच पर बेहोश हुए नितिन गडकरी, अस्पताल में करवाया भर्ती

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

यवतमाल। देशभर में 500 से अधिक सीटों पर लोकसभा चुनाव हो रहा है। ऐसे में चुनाव का आयोजन 7 चरणों में किया गया है। अभी तक पहले चरण का चुनाव पूरा हो चुका है। तो वही अन्य चरणों के लिए लगातार पार्टी के दिग्गज नेता प्रसार प्रसार करने में कई कसार नहीं छोड़ रहे है। इसी कड़ी में प्रत्याशी के हित में जनसभा को संबोधित करने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी महाराष्ट्र के यवतमाल पहुंचे थे। जहां पर जनसभा के दौरान अचानक से उनकी तबियत ख़राब होने के चलते वो मंच पर गिर पड़े। जिसके बाद उन्हें तुरंत इलाज मुहैया करवाया गया। 


राजश्री पाटिल के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे गडगरी

मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के यवतमाल में केंद्रीय मंत्री नितिन गडगरी चुनाव प्रचार कर रहे थे। इस दौरान मंत्री का शुगर लेवल लौ हो गया, उसकी वजह से वो बेहोश हो गए। जिसके बाद मंच पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें उठाया। दरअसल, आज यवतमाल में एनडीए के उम्मीदवार राजश्री पाटिल के पक्ष में चुनाव प्रचार करने गडकरी पहुंचे थे. प्रचार के दौरान ही उनकी तबीतय खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें मीठा खिलाया और कुछ देर आराम करने के बाद नितिन गडकरी ने फिर से अपना भाषण शुरू किया। 


केंद्रीय मंत्री ने एक्स हैंडल पर दिया हेल्थ अपडेट 

केंद्रीय मंत्री ने एक्स हैंडल पर अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि पुसद में रैली के दौरान गर्मी की वजह से असहज महसूस किया। अब पूरी तरह से ठीक हूं। आपके स्नेह और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। यह पहली बार नहीं है जब नितिन गडकरी की तबीयत बिगड़ी है। 2018 में अहमदनगर में एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर अचानक बेहोश हो गए थे। इस दौरान तत्कालीन राज्यपाल विद्यासागर राव स्टेज पर मौजूद थे। उन्होंने गडकरी को संभाला था।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें