मंगलवार, 05 मई 2026
Logo
National

नीतीश मुख्यमंत्री हैं, आगे क्या होगा किसी को पता नहीं - डॉ. जायसवाल

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
नीतीश मुख्यमंत्री हैं, आगे क्या होगा किसी को पता नहीं - डॉ. जायसवाल

नीतीश मुख्यमंत्री हैं, आगे क्या होगा किसी को पता नहीं - डॉ. जायसवाल

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

पटना (आईएएनएस)। बिहार भाजपा के कई नेताओं के हाल में भाजपा के मुख्यमंत्री बनाने के बयान के बीच मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि फिलहाल नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं, आगे क्या होगा किसी को पता नहीं।


डॉ. जायसवाल ने मंगलवार को कहा कि चुनाव के पूर्व एक समझौता हुआ था, उस समझौते का हम अक्षरश: पालन कर रहे हैं। आगे क्या होगा कोई नहीं जानता। जायसवाल ने एक निजी चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि आप यहां से बाहर निकलकर जाएं और दुर्घटना नहीं हो, यह कोई जानता है क्या? जायसवाल ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि भाजपा और जदयू अलग अलग दल हैं। अगर एक ही नीति और एक ही विचार होता तो एक ही दल नहीं होते।


योगी मॉडल के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में भाजपा सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोई जानता था क्या की योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री होंगे, हरियाणा में कोई जानता था क्या कि खट्टर मुख्यमंत्री होंगे, यही भाजपा का योगी मॉडल है।


उल्लेखनीय है कि भाजपा के कई नेता लगातार भाजपा से मुख्यमंत्री बनाने तथा बिहार में योगी मॉडल लागू करने की मांग कर रहे हैं। गौरतलब है कि बिहार में भाजपा संख्याबल के मुताबिक सबसे बड़ा दल है।


--आईएएनएस

एमएनपी/एएनएम

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें