मंगलवार, 21 अप्रैल 2026
Logo
National

नीतीश कुमार ने रचा इतिहास! बिहार में रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री बने, पीएम मोदी सहित दिग्गजों की मौजूदगी में ली शपथ

20 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
नीतीश कुमार ने रचा इतिहास! बिहार में रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री बने, पीएम मोदी सहित दिग्गजों की मौजूदगी में ली शपथ

नीतीश कुमार ने रचा इतिहास! बिहार में रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री बने, पीएम मोदी सहित दिग्गजों की मौजूदगी में ली शपथ

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

 बिहार की राजनीति में आज का दिन ऐतिहासिक रहा। गांधी मैदान पटना में हजारों लोगों की मौजूदगी और VIP मेहमानों की गवाही में नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर भारतीय राजनीति में नया मील का पत्थर स्थापित कर दिया। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद नीतीश कुमार ने दोबारा सत्ता संभाली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडनवीस समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।


उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों ने भी ली शपथ

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कुल 26 मंत्रियों ने मंत्री पद की शपथ लेकर NDA सरकार को मजबूती दी।


नई सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल प्रमुख नाम:

मुख्यमंत्री: नीतीश कुमार (JDU)

उपमुख्यमंत्री: सम्राट चौधरी (BJP), विजय कुमार सिन्हा (BJP)

BJP से:  मंगल पांडेय, दिलीप जायसवाल, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखेंद्र कुमार रौशन, श्रेयसी सिंह, प्रमोद कुमार

JDU से: विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, सुनील कुमार, मोहम्मद जमा खान

LJP-R से: संजय कुमार पासवान, संजय कुमार सिंह

HAM से: संतोष सुमन

RLM से: दीपक प्रकाश


नीतीश कुमार ने कब-कब ली मुख्यमंत्री पद की शपथ?

1st : 3 मार्च 2000

2nd : 24 नवंबर 2005

3rd : 26 नवंबर 2010

4th : 22 फरवरी 2015

5th : 20 नवंबर 2015

6th : 27 जुलाई 2017

7th : 16 नवंबर 2020

8th : अगस्त 2022

9th : 28 जनवरी 2024

10th : 20 नवंबर 2025


भारत के किसी भी मुख्यमंत्री द्वारा लिया गया ये सबसे अधिक बार शपथ लेने का रिकॉर्ड है।


समारोह में दिखी बिहार की सांस्कृतिक धरोहर

समारोह में सांसद मनोज तिवारी और नव निर्वाचित विधायक मैथिली ठाकुर ने ‘जट-जटिन’, ‘झिझिया’, और ‘सामा-चकेवा’ जैसे लोकनृत्यों की प्रस्तुति देकर बिहार की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत कर दिया। पूरा गांधी मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें