सोमवार, 04 मई 2026
Logo
National

नीतीश कुमार ने 9वीं बार ली CM पद की शपथ, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बने डिप्टी सीएम

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
नीतीश कुमार ने 9वीं बार ली CM पद की शपथ, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बने डिप्टी सीएम

नीतीश कुमार ने 9वीं बार ली CM पद की शपथ, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बने डिप्टी सीएम

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

पटना। बिहार में रविवार को फिर एक बार नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) की सरकार बन गई। नीतीश कुमार ने शाम को नौवीं बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वे सबसे ज्यादा बार सीएम पद की शपथ लेने वाले देश के पहले नेता हैं। नई सरकार में बीजेपी कोटे से प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और वरिष्ठ नेता विजय सिन्हा उप-मुख्यमंत्री बने। अन्य 6 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई। सीएम नीतीश ने जल्द कैबिनेट विस्तार करने की बात कही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई सरकार के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री नीतीश ने सुबह 11 बजे राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर को इस्तीफा सौंपा था।

जेडीयू के साथ हमारा नेचुरल अलायंस: नड्डा
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना पहुंचे और शपथ ग्रहण में शामिल हुए। नीतीश कुमार के साथ चर्चा के बाद उन्होंने कहा- आज बिहार में कानून-व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा रही थी। जब भाजपा-एनडीए की सरकार बनती है तो स्थायित्व आता है। नीतीश कुमार का बिहार में फिर से आना सुखद है। हमारा जेडीयू के साथ नेचुरल अलायंस है। बेमन वाला गठबंधन समाप्त हुआ। INDI अलायंस को बंगाल में ममता बनर्जी ने पलीता लगाया है। जो बिहार में हुआ है वह साबित करता है कि यह अलायंस चुनाव से पहले ही बिखर गया है। यह अलायंस भ्रष्टाचार वाले नेताओं का जमावड़ा है। यह पूरी तरह से परिवारवाद का गठबंधन है।

आज मोदी सरकार गरीब कल्याण के कार्य में जुटी हुई है। डबल इंजन की सरकार से बिहार के विकास को गति मिलेगी। विकास की लंबी छलांग लगेगी। उज्जवल विकास और उज्जवल बिहार को आगे बढ़ाने में नई सरकार पूरी तरह से सक्षम रहेगी। ऐसा मुझे विश्वास है। लोकसभा चुनाव में हम स्लीन स्वीप करेंगे। 

महागठबंधन में हो रही थी दिक्कत 
नीतीश ने कहा कि आज मैंने इस्तीफा दे दिया। जो सरकार थी उसे समाप्त करने का राज्यपाल से अनुरोध किया। इस्तीफे की नौबत इसलिए आई कि सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। जेडीयू के विधायकों ने भी राय दी थी कि मुझे गठबंधन तोड़ लेना चाहिए। उन्होंने आरजेडी का नाम लिए बगैर कहा कि हमारे सभी काम का क्रेडिट लेने की कोशिश हो रही थी। तकलीफ इधर भी थी और उधर भी, इसलिए मैंने इस्तीफा देने का फैसला लिया। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें