मंगलवार, 05 मई 2026
Logo
National

नवंबर की शुरूआत में तेल की कीमतों में राहत नहीं,फिर बढे़ पेट्रोल और डीजल के दाम

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
नवंबर की शुरूआत में तेल की कीमतों में राहत नहीं,फिर बढे़ पेट्रोल और डीजल  के दाम
N
डेस्क रिपोर्टर
भोपाल, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। पेट्रोल और डीजल के दामों ने जनता की कमर तोड़ दी है। आज एक बार फिर तेल की कीमतों में वृद्धि हुई है। अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के उच्च स्तर पर रहने के चलते घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में नवंबर महीने के पहले दिन सोमवार को तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। अक्टूबर महीने के 31 दिनों में से 24 दिन दोनों की कीमतों में इजाफ़ा हुआ था


एमपी के बालाघाट और राजस्थान के श्रीगंगानगर में सबसे मंहगा पेट्रोल,डीजल  - एमपी के बालाघाट,अनूपपुर और राजस्थान के श्रीगंगानगर में सबसे ज्यादा कीमत हैं। अनूपपुर में जहां पेट्रोल 121.96 प्रति लीटर है  तो  डीजल 111.13 रूपये प्रति लीटर बिक रहा है।

इन राज्यों मे 100 रूपये के पार पेट्रोल - महाराष्ट्र,राजस्थान,उडीसा,मध्यप्रदेश,हिमाचल प्रदेश,हरियाणा,आध्रंप्रेश,कर्नाटक और तेलंगाना में पेट्रोल का भाव 100 रूपये से ज्यादा हो गया है।

6 महीने में तेल से कमाए 43 हजार करोड़ रूपये - भारत सरकार को पेट्रोलियम पदार्थी पर उत्पाद शुल्क के माध्यम से पिछले 6 महीनों में 43 हजार करोड़ रूपये से ज्यादा की कमाई हुई है। पिछले साल पेट्रोल  पर 19.98 रूपये से बढ़ाकर 32.9 रूपये प्रति लीटर किया गया था। वहीं डीजल पर इसे बढ़ाकर 31.80 रूपये प्रति लीटर किया गया था

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें