बुधवार, 06 मई 2026
Logo
National

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज से शुरू होगा नामांकन, 4 अप्रैल तक चलेगी प्रक्रिया

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज से शुरू होगा नामांकन, 4 अप्रैल तक चलेगी प्रक्रिया

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज से शुरू होगा नामांकन, 4 अप्रैल तक चलेगी प्रक्रिया

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज अधिसूचना जारी करेगा। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उम्मीदवार आज से अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। दूसरे चरण में 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 88 सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। इस चरण में यूपी की गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर समेत आठ सीटों पर वोटिंग होगी। इसके अलावा बाहरी मणिपुर लोकसभा सीट के एक हिस्से में 13 विधानसभा सीटों पर भी इसी चरण में मतदान होगा।


बता दें, दूसरे चरण के लिए 4 अप्रैल तक नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया चेलेगी और 5 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। जम्मू कश्मीर में परचों की जांच 6 अप्रैल को होगी। 8 अप्रैल तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।

लोकसभा का कार्यक्रम
पहला चरण: 19 अप्रैल को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीट पर मतदान होगा।
दूसरे चरण: 26 अप्रैल को 13 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 89 सीट पर मतदान होगा।
तीसरा चरण: सात मई को 12 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 94 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा।
चौथा चरण: 13 मई को 10 राज्यों के 96 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा।
पांचवां चरण: 20 मई को आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीट पर मतदान होगा।
छठा चरण: 25 मई को सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 सीट पर मतदान होगा।
सातवां चरण: एक जून को आठ राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 57 सीट पर मतदान होगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें