गुरुवार, 30 अप्रैल 2026
Logo
National

उत्तर-मध्य भारत में अभी कुछ दिन और रहेगी गर्मी, जानें मौसम विज्ञान का नया पूर्वानुमान

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
उत्तर-मध्य भारत में अभी कुछ दिन और रहेगी गर्मी, जानें मौसम विज्ञान का नया पूर्वानुमान

उत्तर-मध्य भारत में अभी कुछ दिन और रहेगी गर्मी, जानें मौसम विज्ञान का नया पूर्वानुमान

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में भीषण गर्मी के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि, दिल्ली में शनिवार यानी 11 जून को अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो यह सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 


आईएमडी के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली में गरज होने के साथ साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहेगें। इसके साथ ही बिजली गिरने और सतही हवाएं चलने की भी उम्मीद जताई गई है, पर वहीं 15 जून तक दिल्ली वालों को गर्मी से बड़ी राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। 


बतादें कि, हिमाचल, पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा, प्रदेश, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में लू का प्रकोप आने वाले 2 दिन तक जारी रहेगा। गर्म और शुष्क पश्चिमी हवाओं की वजह से पश्चिमोत्तर और मध्य भारत 2 जून से लू को झेल रहा है। 


मौसम विज्ञान विभाग की माने तो, आने वाले 2 दिनों के दौरान पश्चिमी प्रायद्वीपीय तट पर तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसी के चलते अगले 5 दिनों तक पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के साथ सिक्किम में भारी बारिश का मौजूदा दौर जारी रहने की पूर्वानुमान है। वहीं दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मुंबई कोंकण के कई हिस्सों और मध्य महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में दस्तक दे दी।



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें