शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Logo
National

अब ट्रेन में यात्रियों को मिलेगी चादर और कंबल की सुविधा

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
अब ट्रेन में यात्रियों को मिलेगी चादर और कंबल की सुविधा

अब ट्रेन में यात्रियों को मिलेगी चादर और कंबल की सुविधा

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। कोरोना की तीसरी लहर का कहर लगातार कम होता जा रहा है। इसका फायदा अब रेलवे यात्रियों को मिलने वाला है। कोरोना की पहली लहर के बाद से ही रेलवे ने ट्रेनों में चादर और कंबल देना बंद कर दिया था। जिसके चलते लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। अब कोरोना संक्रमण काबू में है। जिसे देखते हुए रेलवे ने ट्रेनों में पेंट्रीकार शुरु कर दी है। इसके शुरू होने से यात्रियों को ताजा खाना मिलना शुरू हो गया है। इसके साथ ही अब जल्द ही ट्रेनों में चादर और कंबल की सुविधा भी शुरु की जा सकती है। 


कब शुरू होंगी कोविड में बंद हुईं और सेवाएं 
पैसेंजर ट्रेनों में भी तक जनरल का टिकट नहीं दिया जा रहा है। इन्हें पहले से बुक कराने के लिए पहले से बुकिंग करानी होती है। सीनियर सिटीजन को मिलने वाली छूट भी रेलवे ने कोविड में बंद कर दिया था। इसका नुकसान अब यात्रियों को उठाना पड़ रहा है। कोरोना के पहले पैसेंजर ट्रेनें रेलवे द्वारा छोटे—छोटे स्टेशनों पर ठहराव और लोकल के यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जाती थी। जिसमें हजारों यात्री सफर करते थे। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए ये ट्रेनें किसी वरदान से कम नहीं थीं। अब लोगों को सिर्फ इंतजार है तो सिर्फ इस बात का की आखिर कब ये सभी सुविधाएं चालू होंगी। रेलवे के सूत्रों के मुताबिक सरकार और रेलवे इन तमाम पहलुओं पर चर्चा कर रही है और इनको जल्द शुरू किया जा सकता है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें