
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskनई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। कोरोना (Corona) के चलते रेगुलर ट्रेनों (Regular Train) को बंद कर के स्पेशल ट्रेनें (Special Train) चलाई जा रही थी। लेकिन कोरोना का संक्रमण काबू में दिखाई दे रहा है और काफी हद तक स्थिति भी सुधर चुकी है। ऐसे में बड़ा फैसला लेते हुए रेल मंत्रालय ने 1700 से अधिक रेगुलर ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। जानकारी मिली है कि कुछ ही दिनों में इन्हें रिस्टोर किया जाएगा।
रेगुलर ट्रेन चलने से यात्रियों को किराए में 30% की राहत मिलेगी। दरअसल संक्रमण काल में रेलवे यात्रियों को सफर के लिए 30% अधिक पैसा वसूला जा रहा था। वहीं जनरल सिस्टम वाला कोट भी खत्म होने जा रहा है। अब सिर्फ रिजर्व और वेटिंग टिकट वालों को ही सफर करने की अनुमति रहेगी। रेलवे विभाग के जारी पत्र में कहा गया है कि पहले से ली जा चूकी टिकटों पर विभाग ना तो कोई अतिरिक्त पैसा वापस करेगा और ना हीं वसूली करेगा। विभाग का यह भी कहना है कि भले ही विशेष किराया समाप्त किया जा रहा है, लेकिन ट्रेनों का किराया संक्रमण काल स्तर के पहले का रहेगा।
बुजुर्गों को नहीं मिलेगी छूट
ट्रेनों के नियमित चालन के बावजूद राजधानी और शताब्दी जैसी विशेष ट्रेनों में भी रेडी टु भोजन सर्व होगा। जनरल टिकट वाली व्यवस्था भी समाप्त होगी। संक्रमण के समय पूर्व यात्रियों की मिलने वाली विशेष छूट भी बहाल नहीं की गई है। इसमें बुजुर्गों को रेल किराए में मिलने वाली छूट भी शामिल है। संचालन ठप होने से हुए नुकसान को पूरा करने के लिए रेलवे ने किराए में दी जाने वाली रियायतें खत्म कर दी थीं। इनमें वरिष्ठ नागरिकों के साथ ही कुल 30 श्रेणियों में मिलने वाली रियायत शामिल थी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

