N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज (1 मार्च 2022) से रसोई गैस सिलेंडर के दामों में बड़ा इजाफा किया है। आज से दिल्ली में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम 105 रुपए से बढ़कर 2,012 रुपए तक जा पहुंचा है।
तेल कंपनियों ने कहां कि, दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम 105 रुपए से बढ़ा दिया है। आज से ही इसकी नई कीमतें लागू हो गईं हैं। इस बढ़ोतरी कि वजह से अब होटल और रेस्तरां पर भार आएगा, जिसका असर ग्राहकों पर भी पड़ेगा। बतादें कि 1 फरवरी को कंपनियों ने कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम 91.50 रुपए घटा दिया था।
छोटे सिलेंडर की कीमतों में आया उझाल
5 किलोग्राम वाले छोटे रसोई गैस सिलेंडर के दाम पर भी सरकारी तेल कंपनियों ने बड़ा इजाफा किया है। दिल्ली में अब 5 किग्रा वाला गैस सिलेंडर 27 रुपए महंगा कर दिया गया है। अब ग्राहकों को ये 569 रुपये में लेना होगा। फिलहाल, कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

