
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskमुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि महाराष्ट्र में अगले साल जनवरी में Omicron वैरिएंट के और मामले सामने आने की संभावना है।
महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ प्रदीप व्यास ने मुंबई में महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक प्रेजेंटेशन देते हुए बताया कि, कोरोनो वायरस का Omicrom वैरिएंट दुनिया में तेजी से फैल रहा है और महाराष्ट्र में अगले साल जनवरी में इससे संक्रमित मामलों में वृद्धि दिखाने की संभावना है। Omicrom संक्रमण के मामले ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरों में भी मिलेंगे।
इस बीच, प्रदेश के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे सभी पात्र लोगों को एंटी-कोविड-19 टीके की दूसरी डोज जल्द से जल्द लगाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करें।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO), जिसने Omicron को वैरिएंट ऑफ कंसर्न बताया था, ने हाल ही में कहा था कि Omicron उस दर से फैल रहा है जो किसी पिछले वैरिएंट के साथ नहीं देखा गया है। वहीं राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बताया कि महाराष्ट्र में Omicron वैरिएंट से संक्रमित पाए गए मरीजों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

