
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk
नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। दिल्ली में कोरोना के नए वैरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ के 12 संदिग्ध मरीज सामने आने से हड़कंप मच गया है। इन सभी मरीजों को Lok Nayak Jai Prakash Narayan Hospital (LNJP) में भर्ती कराया है। खबर के मुताबिक इनमें से दो की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बाकी लोगो की जांच के नतीजों का इंतजार हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह 4 संदिग्ध फ्रांस, ब्रिटेन और नीदरलैंडस से लौटे थे।
शुक्रवार को 'ओमिक्रॉन’ संदिग्धों की संख्या दिल्ली में 12 हो गई है। गुरुवार यानी कल तक LNJP में 8 मरीज भर्ती थे। फिलहाल इन सभी मरीजों के सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा हैं। राजस्थान की बात करें तो जयपुर में शुक्रवार को एक ही परिवार के पांच लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए है। इस परिवार ने बताया की, दक्षिण अफ्रीका से उनके रिश्तेदार भरत आए थे। जिसके बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने इस परिवार को घर पर ही क्वारंटीन कर दिया है।
बतादें, कल ही भारत में ‘ओमिक्रॉन’ वैरिएंट से संक्रमित 2 लोगों की पुष्टि हुई है। जिन दोनों लोगों में इस वैरिएंट की पुष्टि हुई है उनमें से एक कि उम्र 66 वर्ष है और दूसरे की 46 वर्ष। दोनों मरीज कर्नाटक में पाए गए है। गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि देश में कोविड के नए स्ट्रेन ओमिक्रॉन के मामले की पुष्टि ने चिंता बढ़ा दी है। मंत्रालय ने कहा कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन जागरूकता बेहद जरूरी है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

