N
डेस्क रिपोर्टर
दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कोरोना वायरस का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन अपने पैर कई देशों में पसार चुका है। जिस तेजी के साथ यह वायरस लोगों को अपनी चपेट में लेते जा रहा है। इसकी बीच एक और चौकाने वाली एक रिसर्च सामने आई है। हांगकांग यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने जानकारी देते हुए बताया कि, ओमिक्रॉन वैरिएंट शरीर के अंदर कोरोना वायरस और डेल्टा से 70 गुना तेजी से साथ फैलता है। यह मनुष्य की सांस की नली (bronchus) से होकर फेफड़ों तक जाता है। पर इस नए वेरिएंट से फेफड़ों को ज्यादा नुकसान होने का खतरा उतना नहीं है जितना पिछले वैरिएंट्स से था।
जाने क्या है ओमिक्रॉन के लक्षण
साउथ अफ्रीका से आया ये नया वेरिएंट के लक्षण ठीक कोरोना वायरस की तरह की है। इससे संक्रमित होने वाले व्यक्ति को सूखी खांसी होती है, गले में खुजली और गले में दर्द बना रहता है, बहुत ज्यादा थकान होना, मांसपेशियों में दर्द होना, सिर में दर्द और बुखार की जैसे कारण हो सकते है। इसके साथ ही अपको स्मेल आना बंद हो जाएगी और खाने का टेस्ट भी समझ नही आएगा।
जाने कैसे कर सकते है ओमिक्रॉन से बचाव
इस नए वेरिएंट से बचने के लिए बहुत जरूरी है कि आप वैक्सीन में लापरवाई न करें। कोरोना से लड़ने के लिए पूरी दुनिया के विशेषज्ञ वैक्सीनेशन पर ही जोर दे रहे हैं। ओमिक्रॉन कोरोना का ही नया वेरिएंट है इसलिए इस नए वेरिएंट के लिए भी कोरोना वाली रणनीति अपनाई जा रही है। इससे बचने के लिए आप सभी कोरोना नियम का पालन करें। मास्क पहने, सोशल डिस्टेन्सिंग बनाए रखे, भीड़-भाड़ वाली जगहों से थोड़ा दूर रहे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

