रविवार, 03 मई 2026
Logo
National

ओमिक्रॉन के BA.2 वेरिएंट से बढ़ रहा है खतरा, एक महीने में आए 86 फीसदी मामले

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
ओमिक्रॉन का BA.2 वेरिएंट से बढ़ रहा है खतरा, एक महीने में आए 86 फीसदी मामले

ओमिक्रॉन का BA.2 वेरिएंट से बढ़ रहा है खतरा, एक महीने में आए 86 फीसदी मामले

N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्‍ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। दुनिया के कई देशों में एक बार फिर कोरोना का संक्रमण बढ़ने लगा है। इन  देशों में कोरोना के मामले बढ़ने का अहम कारण  ओमिक्रॉन वेरिएंट बताया जा रहा है। इसके नए सब वेरिएंट बीए.2 (BA.2) कि वजह से यूरोप में काफी तेजी के साथ कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही हैं।  वहीं  World Health Organization (WHO) ने कहा है कि, 16 फरवरी से लेकर 17 मार्च के बीच दुनिया में जितने भी कोरोना के मामले आए हैं, उनमें अकेले ओमिक्रॉन के  सब वेरिएंट के ही 86 फीसदी मामले है।

यह जानकारी डब्‍लयूएचओ ने अपनी एक रिपोर्ट में दी है। अपनी रिपोर्ट में कहा, दुनिया में 16 फरवरी से लेकर 17 मार्च के बीच आए कुल मामलों में 13 फीसदी मामले पहले के वरिएंट्स BA.1 और BA.1.1 के है।

WHO ने कहा है कि अमेरिका में पहले से ही ओमिक्रॉन का BA.2 वेरिएंट बढ़ते जा रहा है। इसके साथ ही पूरी दुनिया में 2021 के अंत से ही इस नए वेरिएंट के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। यह अफ्रीका, एशिया, यूरोप और खाड़ी जैसे देशों में फैल चुका है। 
वहीं इससे पहले जब 8 मार्च को WHO ने अपनी रिपोर्ट पेश की थी, तब कहा था कि पूरी दुनिया में उस समय BA.1.1 वरिएंट ही सबसे ज्यादा फैला है और तब BA.2 के केस 34 फीसदी थे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें